केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने बुधवार को कश्मीर घाटी में बीते एक साल से तैनात पैरामिलिट्री की 100 कंपनियों यानी 10,000 जवानों को वापस बुलाने का फैसला किया है।
"सज्जाद हैदर ही बीजेपी नेताओं की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता था, जबकि विदेशी आतंकी उस्मान ने वसीम बारी उनके पिता और भाई की हत्या की थी। इन दो आतंकियों का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है।"
शुक्रवार सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम बाईपास पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया, जिसमें 2 जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं, जबकि एक जवान घायल है।
भारत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भारत की कोशिश हमेशा से यही रही है कि घाटी में शांति व्यवस्था बनी रहे। लेकिन सीमा पार से होने वाली आतंकवाद की घटनाएँ वहाँ के हालात बिगाड़ने की हर संभव कोशिश करती हैं।
शाह फैसल के राजनीति में आने पर खास मजहब वालों ने बढ़-चढ़कर दान दिया और समर्थन दिया था और अब जब उनके वापस से प्रशासनिक सेवा में जुड़ने की खबर आ रही है, तो वो लोग इसे कौम के साथ गद्दारी बता रहे हैं।