उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह महाकुंभ स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित होगा।
इससे पहले योगी सरकार द्वारा मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया था। इसके बाद इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या रखा गया था।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "प्रयाग की भूमि पर आकर अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूँ। इस बार संगम में पवित्र स्नान करने का अवसर मिला। प्रयागराज का तप और तप के साथ इस नगरी का युगों पुराना नाता रहा है।"
PM मोदी ने कहा सफाई कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने साबित कर दिया है कि नामुमकिन कुछ भी नहीं है। कर्मयोगियों-स्वच्छाग्रहियों की मेहनत का पता मुझे दिल्ली में चलता था। मोदी ने कहा कि मीडिया में भी मैंने देखा है कि इस बार लोगों ने कुंभ की सफाई की चर्चा की। इस बार कुंभ की पहचान स्वच्छ कुंभ के रूप में हुई है।