IPS अधिकारी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह ही कार्रवाई की। इस दौरान स्पेशल टास्क फोर्स ने 1,000 kg पोटैशियम नाइट्रेट के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पिछले तीन दिनों में इस प्रकार की ये लगातार तीसरी निंदनीय घटना सामने आई है। पहली घटना में भाजपा के ही सांसद और विधायक आपस में एक बहस के चलते भिड़ पड़े। दूसरी घटना कल की है जिसमें उत्तराखंड के कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे की सुताई कर बैठे।
आज हम गाज़ी फ़क़ीर की बात इसीलिए कर रहे हैं क्योंकि इससे जुड़ी एक बड़ी ख़बर आई है। उसके इतिहास और भूगोल को समझने से पहले हमें आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी के केस को समझना पड़ेगा, जिन्हें आज बर्ख़ास्त कर दिया गया।
लग्जरी गाड़ी चला रहे रोहन मित्तल ने ने पहले तो एक शख़्स को टक्कर मारा और फिर उसे बोनट पर रख कर दो किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाता रहा। नोएडा स्थित एक एक्सपोर्ट्स हाउस का मालिक है। उसे हत्या की कोशिश में गिरफ़्तार कर लिया गया है
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित ने 2 वर्ष पूर्व इस वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता ने कहा कि गोयल उसे जानते हैं और उन्होंने 2 साल पहले उस से दुष्कर्म किया था।
पड़ताल में सामने आया कि अलग अलग चैनलों या अलग-अलग वक्त पर दिए गए बयानों में से शॉट्स लेकर ऑडियो क्लिप बनाई गई है। इस ऑडियो क्लिप में एक महिला के सवालों पर राजनाथ और अमित शाह के बयानों को ऐसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था कि जैसे पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रची जा रही हो। जिसका पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ प्रोपेगंडा चलाने के लिए इस्तेमाल किया था।
पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों ने टोल के ऑफिस पर क़रीब पाँच मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसाई। परिस्थिति को गंभीर होता देख वहाँ मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने इन बदमाशों पर जवाबी गोलीबारी की।
सतना में 2 मासूमों की अपहरण के बाद हत्या की घटना ठीक ऐसे समय पर घटी है, जब मध्य प्रदेश सरकार अधिकारियों के तबादलों में व्यस्त थी। 12 फरवरी को चलती स्कूल बस से अगवा किए गए जुड़वाँ भाई श्रेयांश और प्रियांश रावत के शव 13 दिन बाद बरामद हुए हैं।