यह कैसी राजनीति है? पंजाब की सरकार दिल्ली में किसानों के धरने को पूरा समर्थन देती हैं पर पंजाब में उनके धरने को संक्रमण फैलाने का साधन बताती हैं? दिल्ली में किसानों के धरने को दिल्ली सरकार का पूरा समर्थन है।
किसान संगठन पंजाब सरकार द्वारा कोरोना के प्रबंधन में विफल रहने के विरोध में रैली निकालना चाहता है। ये विरोध प्रदर्शन पटियाला से आरम्भ होगा, CM अमरिंदर का चुनावी क्षेत्र है।
रविवार (23 मई 2021) को एक संयुक्त बयान में कॉन्ग्रेस समेत 12 बड़ी विपक्षी पार्टियों ने संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान का समर्थन किया है। इसमें 5 मौजूदा मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।