सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध मौत के मामले में शशि थरूर अभी तक जमानत में चल रहे थे और उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस के द्वारा आईपीसी की धारा 306 और 498A के तहत चार्जशीट दायर की गई थी।
शशि थरूर ने मंगलवार को एक ट्वीट करके चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने अफगानिस्तान में आतंक मचाने वाले तालिबानियों में दो भारतीयों के शामिल होने की आशंका जताई है।
ट्विटर इंडिया, सूचना और प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब देने में विफल रही। उसे लिखित में जवाब देने के लिए 48 घंटे की अवधि दी गई थी।
कॉन्ग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति ने सचिवालय को 2 दिनों के भीतर ट्विटर से लिखित में जवाब माँगने का निर्देश दिया है।
केंद्र के साथ ट्विटर के जारी विवाद के बीच कॉन्ग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली स्थाई समिति ने दिग्गज आईटी कंपनियों फेसबुक और गूगल को समन जारी किया है।
कॉन्ग्रेस और राहुल गाँधी द्वारा 'वैक्सीन मैत्री' कार्यक्रम को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधने के बाद, अब पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कोरोना वैक्सीन के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के लिए मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं।
”अंडमान में कोरोना की गंभीर स्थिति को लेकर चिंतित हूँ। जीबी पंत अस्पताल में हर रोज 4-5 मौतें हो रही हैं। 4 लाख लोगों के लिए केवल 50 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। लोगों में लक्षण दिखने के बाद भी टेस्टिंग नहीं हो रही है।”