पीड़िता शबनम का कहना है "जब वो पड़ोस में अपने रिश्तेदार के यहाँ जा रही थी तभी अचानक शाहिद और उसके अब्बू जाहिद, भाई सादे और बासिद ने रोककर भला-बुरा कहते हुए उसके साथ मारपीट की। इसी बीच शाहिद ने चाकू निकालकर उसकी नाक काट दी।"
बच्ची चाचा के घर जाने के बजाए मामा के घर कुर्बानी की कलेजी लेकर पहुँच गई थी, जिससे चाचा नाराज था। पहले उसने उसे डाँटा, फिर मारा और बाद में बोरे में उसका शव भरकर नाले में फेंक आया।
सईदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने सईदा के शौहर और ससुराल वालों के ख़िलाफ़ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
योगी सरकार ने भोग (प्रसाद) के लिए 800 रुपए प्रति माह बढ़ाया है। अयोध्या के डिविज़नल कमिश्नर ने कहा कि इस कदम को उच्चतम न्यायालय में चल रहे सुनवाई से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
अरशद की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके 5 बेटे और 3 बेटियाँ हैं। सभी शादीशुदा हैं और उनके भी बच्चे हैं। दूसरी शादी को लेकर अरशद का परिजनों से विवाद हुआ। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।
लखनऊ की महापौर ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि अब हजरतगंज चौराहे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री और लखनऊ से सांसद रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने राहुल की चाय की दुकान से गुटखा लिया। लेकिन उसके पैसे दुकानदार को नहीं दिए। जब राहुल ने गुटखे के पैसे माँगे तो इस पर सिपाही को काफ़ी गुस्सा आ गया। उसने उसे वहीं बड़ी बेरहमी से पीटा और फिर अधमरी हालत में थाने ले जाकर...
आजम खान के बेटे और सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने सरकारी नाले की करीब एक हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा करके रिजॉर्ट बनाया था। उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रिजॉर्ट के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया।
कंचन और अली दो महीने पहले भी घर से भागे थे। इसके बाद कंचन के परिवार वालों ने अली के ख़िलाफ़ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। शिक़ायत के आधार पर अली को गिरफ़्तार कर लिया गया, लेकिन कंचन ने उसके पक्ष में गवाही दी थी जिसके कारण वो रिहा हुआ था। अब फिर से...
"इस्लाम में कई ऐसे नबी आए हैं, जिनके नाम नहीं पता और हनुमान उनमें से एक हो सकते हैं। जैसे सुलेमान, रहमान और रेहान मुस्लिम नाम हैं, उसी तरह हनुमान भी मुस्लिम नाम है क्योंकि यह इन नामों से मिलता-जुलता है।"