पुलिस अधिकारी शालिनी शर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया है। नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा के साथ अबू आजमी के बदसलूकी का वीडियो सामने आया था।
शिव सैनिकों ने उद्धव के खिलाफ पोस्ट को आपत्तिजनक बताते हुए तोड़-फोड़ की। इतना ही नहीं उत्तेजित शिव सैनिकों ने दुकान के मालिकों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया।
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता नारायण राणे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की माँग की।
“रात के 12 बज चुके हैं और 5 घंटे बाद भी हमारे पास महाराष्ट्र सरकार से कल की 125 ट्रेनों की डिटेल्स और पैसेंजर लिस्टें नही आई है। मैंने अधिकारियों को आदेश दिया है फिर भी प्रतीक्षा करें और तैयारियाँ जारी रखें।"
हलफनामे के मुताबिक उन्होंने अपनी और अपने परिवार की 143.26 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। जिसमें चल संपत्ति 61.8 करोड़ रुपए है, जबकि अचल संपत्ति 81.3 करोड़ है।