यूपी पुलिस के डायल 112 कंट्रोल रूम व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी भरा मैसेज भेजा गया। कंट्रोल रूम पर मौजूद ऑपरेटर ने मैसेज मिलते ही अधिकारियों को सूचना दी।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना की बेकाबू रफ्तार को काबू करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। सीएम योगी ने इसको लेकर रविवार को प्रदेश के व्यापारियों के साथ बैठक की।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में संक्रमण के नए मामलों में कमी और रिकवरी रेट बेहतर होना सुखद है। हालाँकि लोगों को कोविड बिहेवियर को जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।
न्यूज 18 उत्तर प्रदेश ने कल सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान को गलत ग्राफिक्स के साथ दिखाने के लिए माफी माँगी है। चैनल ने अपनी गलती के लिए ट्वीट करके माफी माँगी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 3 दिनों में उत्तर प्रदेश में COVID-19 के नए मामलों में कमी आई है। राज्य में बेड, ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाओं की कोई कमी नहीं है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि पेड लीव के अलावा जो भी दुकानें, फैक्ट्रियाँ अथवा अन्य इकाईयाँ सरकार के आदेश के कारण बंद हुई हैं उनके कर्मचारियों को छुट्टी के साथ वेतन-भत्ता भी दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में पब्लिक प्लेस पर थूकने वालों के खिलाफ सख्ती करने का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत यदि कोई व्यक्ति पब्लिक प्लेस में थूकते हुए पकड़ा गया तो उस पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।