Homeव्हाट दी फ*कुएँ में गिर गई बिल्ली, बचाने के लिए एक-एक कर कूदे परिवार के लोग:...

कुएँ में गिर गई बिल्ली, बचाने के लिए एक-एक कर कूदे परिवार के लोग: जहरीली गैस से 5 की मौत, 1 जिंदा बाहर आया

नेवासा पुलिस स्टेशन के थाना इंचार्ज धनंजय जाधव ने कहा कि शवों को निकालने का काम बुधवार रात 12.30 बजे तक जारी रहा। इनमें एक शव तो रात 11 बजे तक निकाल लिया गया था लेकिन बाकी शवों को निकालने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लगा।

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार (9 अप्रैल 2024) को बड़ा हादसा हो गया। खबर है कि वहाँ कुएँ में गिरी एक बिल्ली को बचाने के चक्कर में पाँच लोगों ने अपनी जान गँवा दी। घटना जिले के नेवासा ब्लॉक के वकाडी गाँव की है।

बताया जा रहा है कि बिल्ली पालतू थी, इसलिए उसे बचाने के लिए परिवार के लोग कुएँ में चले गए। उन्हें नहीं पता था कि सूखे गाँव में जहरीली गैस फैली हुई थी। इस कारण जो भी शख्स नीचे उतरा, वह ऊपर नहीं आ सका। इसके बाद परिवार के अन्य लोग उन्हें देखने नीचे गए तो वो भी ऊपर नहीं आ सके।

घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। अहमदनगर जिला प्रशासन की बचाव टीम को मौके पर भेजा गया। आनन-फानन में सूखे कुएँ से परिवार के शवों को बाहर निकाला गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेवासा पुलिस स्टेशन के थाना इंचार्ज धनंजय जाधव ने कहा कि शवों को निकालने का काम बुधवार रात 12.30 बजे तक जारी रहा। इनमें एक शव तो रात 11 बजे तक निकाल लिया गया था लेकिन बाकी शवों को निकालने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लगा।

पुलिस ने बताया कि कुएँ में जाने वाले लोगों में से एक विजय मानिक बचा लिया गया है। उसकी हालत स्थिर है। वहीं कुएँ में उतरे अन्य लोगों के लिए ऑक्सीजन पहुँचाने का काम हुआ था और अंदर जहरीली गैस निकालने के लिए सूखे कुएँ में दो बड़े सक्शन पंप लगाए गए थे, बाहर एंबुलेंस भी थी, बावजूद इतने प्रयासों के जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बारे में सुनने के बाद लोग हैरान है। कोई इसमें कुएँ में जाने वाले लोगों की गलती बता रहा है तो कोई प्रशासन की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -