Homeव्हाट दी फ*मजाक-मजाक में दोस्त ने गुदाद्वार में कम्प्रेशर से भर दी हवा, आँत फटने से...

मजाक-मजाक में दोस्त ने गुदाद्वार में कम्प्रेशर से भर दी हवा, आँत फटने से हो गई मौत: बेंगलुरु में मैकेनिक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक 24-वर्षीय युवक के लिए एक 'शरारत' जानलेवा बन गई। मजाक-मजाक में दोस्त ने उसके प्राइवेट पार्ट पर एयर कंप्रेसर लगा दिया, जिससे उसके मलाशय में हवा भर गई और आंत फट गई। इस मामले में पुलिस ने सर्विस सेंटर के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

बेंगलुरु में एक 24-वर्षीय युवक के लिए एक ‘शरारत’ जानलेवा बन गई। मजाक-मजाक में दोस्त ने उसके प्राइवेट पार्ट पर एयर कंप्रेसर लगा दिया, जिससे वो सर्विस के बाद बाइक को सुखा रहा था, लेकिन इससे उसके मलाशय में हवा भर गई और आंत फट गई। इस घटना से तुरंत उसके प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने सर्विस सेंटर के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है, जहाँ सोमवार को योगेश (24 वर्ष) नाम का युवक अपनी बाइक सर्विस कराने अपने दोस्त मुरली (23 वर्ष) की गराज पर गया था। दोनों बाइक सर्विस के दौरान ही मजाक रहे थे। उसी दौरान मुरली ने कंप्रेसर से हवा योगेश के चेहरे की ओर घुमा दिया। इससे योगेश झुक गया, तो उसने मजाक में ही कंप्रेसर का रुख उसके पीछे की तरफ प्राइवेट पार्ट के सामने कर दिया।

कंप्रेसर का प्रेसर इतना ज्यादा था कि वो उसके प्राइवेट पार्ट को चीरता हुआ उसके मलाशल में चला गया। योगेश घायल होकर तुरंत गिर गया और वहाँ भगदड़ मच गई। इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिव बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मजाक-मजाक में योगेश की जान जाने से लोग हैरान हैं। हालाँकि इस मामले में पुलिस ने हत्या नहीं, बल्कि गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपित मुरली को गिरफ्तार कर लिया है।

पिछले साल गुजरात में भी हुई थी ऐसी ही घटना

कर्नाटक की राजधानी से आए इस मामले पर लोग हैरानी जता रहे हैं। ऐसी ही एक घटना पिछले साल नवंबर में गुजरात में हुई थी। जहाँ अहमदाबाद के वटवा जीआईडीसी स्थित कंपनी में 19 साल के पंकज राय की जान चली गई थी। उस मामले में उसके दोस्त प्रकाश ने मजाक-मजाक में ही उसके प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा भर दी थी, जिसकी वजह से पंकज का पेट फूल गया था और उसकी आँतों के साथ ही मलाशय फटने से उसके मौत हो गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -