Sunday, April 28, 2024
Homeव्हाट दी फ*खिड़की खोल सेक्स करते हैं पड़ोसी, मना करने पर दी धमकियाँ, महिला ने दर्ज...

खिड़की खोल सेक्स करते हैं पड़ोसी, मना करने पर दी धमकियाँ, महिला ने दर्ज करवाई FIR: विदेश नहीं, अपने देश का है मामला

महिला ने आरोप लगाया कि उसने जब 8 मार्च को रात 10:30 बजे अपने फ्लैट का दरवाजा खोला तो उसके पड़ोसी बेडरूम की खिड़की खोल कर सेक्स कर रहे थे और बातचीत कर रहे थे।

बेंगलुरु में एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर खिड़की खोल कर सेक्स करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में FIR दर्ज करवाई है। महिला ने आरोप लगाया है उसके नवविवाहित पड़ोसी अपने बेडरूम की खिड़की खोल कर सेक्स करते हैं जो कि सभ्य नहीं है। महिला के खिलाफ आरोपित दम्पति ने भी पुलिस में झगड़ा करने को लेकर FIR दर्ज करवाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु के गिरिनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अवलहल्ली में यह मामला सामने आया है। एक 44 वर्षीय महिला ने पुलिस को 10 मार्च, 2024 को दी हुई शिकायत में कहा है कि उसके पड़ोस वाले फ्लैट में हाल ही में एक नवविवाहित जोड़ा आकर रहने लगा है।

महिला ने आरोप लगाया कि उसने जब 8 मार्च को रात 10:30 बजे अपने फ्लैट का दरवाजा खोला तो उनके पड़ोसी बेडरूम की खिड़की खोल कर सेक्स कर रहे थे और बातचीत कर रहे थे। यह सारा काम खुले में हो रहा था।

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने इस दम्पति को सेक्स करते देख यह कहा कि वह अपने बेडरूम की खिड़की बंद करके जो मन हो करें, तो उसे धमकाया गया। महिला ने आरोप लगाया कि इस पर उसे गालियाँ दी गईं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे बलात्कार की धमकी दी गई।

इसके बाद वह इस मामले को लेकर पुलिस के पास पहुँची। वहीं महिला के खिलाफ भी बेंगलुरु में एक FIR दर्ज हुई है। यह FIR नवविवाहित दम्पति के मकान मालिक की पत्नी ने दर्ज करवाई है। मकान मालिक की पत्नी ने कहा है कि FIR दर्ज करवाने वाली महिला लगातार उसके किराएदारों को परेशान करती है।

मकान मालिक की पत्नी ने आरोप लगाया कि महिला जानबूझकर लड़ाई करने के बहाने ढूंढती है, इसीलिए उसने उनके किराएदारों के विरुद्ध FIR करवाई है। मकान मालिक ने आरोप लगाया कि यह महिला उसके फ्लैट में आने वाले सभी किराएदारों से जानबूझ कर झगड़ा करती है और उन्हें भगाती है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों पक्षों ने इस मामले को आगे ना बढ़ाने का निर्णय लिया है लेकिन पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष से FIR दर्ज हो गई है इसलिए अब इसका निर्णय अदालत में होगा।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

IIT से इंजीनियरिंग, स्विटरजरलैंड से MBA, ‘जागृति’ से युवाओं को बना रहे उद्यमी… BJP ने देवरिया में यूँ ही नहीं शशांक मणि त्रिपाठी को...

RC कुशवाहा की कंपनी महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिंस बनाती है। उन्होंने बताया कि इस कारोबार की स्थापना और इसे आगे बढ़ाने में उन्हें शशांक मणि त्रिपाठी की खासी मदद मिली है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe