Wednesday, June 26, 2024
Homeव्हाट दी फ*ढाई साल से चल रही थी लव स्टोरी, शादी के टाइम प्रेमी भाग निकला:...

ढाई साल से चल रही थी लव स्टोरी, शादी के टाइम प्रेमी भाग निकला: दुल्हन ने 20 किमी पीछा कर पकड़ा, मंदिर में लिए फेरे

आपसी सहमति से प्रेमी जोड़ा शादी करने मंदिर पहुँचा। लेकिन अचानक लड़के का मूड बदला और वह भाग निकला। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो लड़की उसके तलाश में लग गई। आखिरकार दो घंटे के बाद लड़के को उसने खोज निकाला और फिर उससे शादी की।

उत्तर प्रदेश के बरेली की एक शादी चर्चा में है। भूतेश्वर नाथ मंदिर में शादी की तैयारी पूरी थी। लेकिन अंतिम समय में लड़के का मूड बदल गया और वह गायब हो गया। इसके बाद लड़की ने करीब 20 किलोमीटर पीछा कर उसे पकड़ा और फिर मंदिर में लाकर फेरे लिए। बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की करीब ढाई साल से प्रेम संबंध में थे।

रविवार (21 मई 2023) को आपसी सहमति से यह प्रेमी जोड़ा शादी करने पहुँचा था। लेकिन अचानक लड़के का मूड बदला और मौका पाकर वह मंडप छोड़कर भाग निकला। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो दुल्हन के सब्र का बाँध टूट गया। फिर वह अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसे तलाशने में जुट गई। आखिरकार दो घंटे के बाद दुल्हे को खोज लिया गया और हाई वोल्टेड ड्रामे के बाद दोनों का विवाह संपन्न हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरेली के पुराना शहर की रहने वाली युवती का ढाई साल से बिसौली (बदायूँ का क्षेत्र) के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के घरवालों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों की शादी तय कर दी। प्रेमी भी शादी के लिए राजी था। इसके बाद रविवार को भूतेश्वर नाथ मंदिर में शादी की सभी तैयारियाँ की गई। लेकिन यहाँ पहुँचने के बाद लड़का चकमा देकर भाग निकला।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद लड़की ने प्रेमी को फोन किया। उससे पूछा कि वह कहाँ है। लड़के ने कहा कि वह अपनी माँ को बुलाने के लिए बिसौली जा रहा है। इतना सुनते ही दुल्हन को उस पर शक हुआ और वह अपने घरवालों के साथ तुरंत मंडप से निकली और लड़के की तलाश में निकल पड़ी। करीब 20 किमी पीछा करने के बाद लड़का एक बस में बैठा दिखा। फिर उसे बस से उतारकर मंडप तक लाई। इसके बाद मंदिर में पुरोहित ने विधि-विधान से दोनों का विवाह संपन्न करवाया।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पाकिस्तान में इस्लामी कट्टरपंथियों ने 3 बार तोड़ी महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति, अब करतारपुर कॉरिडोर में लगेगी: कभी बालाकोट में स्ट्राइक कर 300+...

महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को पाकिस्तान में दो बार खंडित किया गया। अब ये मूर्ति करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में लगने वाली है ताकि भारतीय भी इसे देखें।

क्या खत्म होगी ओवैसी की लोकसभा सदस्यता? जो लड़ रहे मथुरा-काशी की लड़ाई उन्होंने ‘जय फिलिस्तीन’ पर राष्ट्रपति से की शिकायत, जानिए क्या कहता...

अनुच्छेद 102 के भाग 'घ' में लिखा है कि ऐसे संसद सदस्य को अयोग्य घोषित किया जा सकता है जो दूसरे राष्ट्र के प्रति श्रृद्धा रखता हो।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -