Homeफ़ैक्ट चेककोच्चि, राँची, सोनीपत... इरफान ने घर में रखा था विस्फोटक, शॉर्ट शर्किट के बाद...

कोच्चि, राँची, सोनीपत… इरफान ने घर में रखा था विस्फोटक, शॉर्ट शर्किट के बाद रात के समय हुआ जोरदार धमाका

पुलिस ने बताया है कि इरफान ने घर में कुछ विस्फोटक पदार्थ रखा था। इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से चिंगारी उठी और विस्फोट हो गया। इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

केरल के कोच्चि और झारखंड की राजधानी राँची के बाद अब हरियाणा के सोनीपत से ब्लास्ट की खबर आई है। जिस घर में धमाका हुआ वह इरफान का है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घटना 29 अक्टूबर 2023 रात की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना सोनीपत के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र की है। यहाँ के शांति विहार इलाके में इरफान का मकान है। इस घर में 29 अक्टूबर की रात को जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई। रात का समय होने का कारण गली में चहल-पहल नहीं थी। ब्लास्ट के समय कोई इरफान के घर के आसपास मौजूद नहीं था। ब्लास्ट में इरफान के घर के एक हिस्से को काफी नुकसान पहुँचा है। उसके फर्नीचर भी जल कर राख हो गए हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और छानबीन शुरू कर दी। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। थाना प्रभारी सिविल लाइन्स रविंद्र कुमार ने बताया कि इरफान के घर में कुछ विस्फोटक पदार्थ रखा था। प्राथमिक जाँच में विस्फोटक की पहचान गंधक (सल्फर) और पोटाश के तौर पर की गई गई। घर में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से चिंगारी उठी और वही विस्फोट की वजह बनी।

पुलिस ने बताया है कि इरफान के खिलाफ IPC की धारा 285 के साथ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। FSL के साथ बम डिस्पोजल टीम ने भी मौके पर पहुँचकर जाँच की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -