Homeदेश-समाजडॉक्टर ने ब्रेथ एनालाइजर की जगह कागज में फूँक मरवा कर घोषित कर दिया...

डॉक्टर ने ब्रेथ एनालाइजर की जगह कागज में फूँक मरवा कर घोषित कर दिया शराबी, बिहार की घटना: वीडियो वायरल

इस 'खास' जाँच में फँसे 9 लोगों को अब जेल भेज दिया गया है, जबकि 2 लोगों में शराब की 'पुष्टि' नहीं हो पाने की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया।

बिहार में एक से बढ़कर एक ‘गजब’ जीव हैं। रक्सौल के सरकारी अस्पताल का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉक्टर शराबियों का टेस्ट जुगाड़ से कर रहा है कि उसने शराब पी है या नहीं। जी हाँ, कागज में फूँक मरवा कर डॉक्टर ने 9 लोगों को शराबी घोषित कर दिया, जिसके बाद उन लोगों को जेल भेज दिया गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये मामला रक्सौल अनुमंडल अस्पताल का है। जहाँ 11 लोगों को शराब सेवन के आरोपों में पकड़ा गया था। इसमें से 9 लोगों द्वारा शराब के सेवन की पुष्टि कागज की कुप्पी में फूँक से कर ली गई। चूँकि ब्रेथ एनालाइजर अस्पताल में मौजूद नहीं था, इसलिए ये देसी जुगाड़ अपनाया गया। इस ‘खास’ जाँच में फँसे 9 लोगों को अब जेल भेज दिया गया है, जबकि 2 लोगों में शराब की ‘पुष्टि’ नहीं हो पाने की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ये घटना 30 अक्टूबर, 2023 की है। बता दें कि ब्रेथ एनालाइजर न होने पर शराब के सेवन की जाँच खून की जाँच के माध्यम से हो सकती थी। हालाँकि इसकी व्यवस्था भी इस अस्पताल में नहीं थी और सैंपल लेकर उन्हें मुजफ्फरपुर लैब में भेजना पड़ता। ऐसे में डॉक्टर साहब ने फूँक से ये पता लगाने की तरकीब निकाल ली कि शराब सेवन की पुष्टि बदबूदार फूँक से हो भी जाए और काम भी चल जाए।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने सफाई दी कि हमारे अस्पताल में शराब जाँच की सुविधा ही नहीं है। वहीं, रक्सौल थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि थाने का ब्रेथ एनालाइजर खराब हो गया था, इसलिए जाँच के लिए अस्पताल भेजा गया था। वहीं, वरिष्ठ अधिकारी डॉ अंजनी कुमार सिंह ने कहा है कि इस घटना की जाँच के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -