Homeराजनीतिभारत को धोखा देने वाला न कहीं छिप सकता है, न बच सकता है:...

भारत को धोखा देने वाला न कहीं छिप सकता है, न बच सकता है: जेटली

अमेरिका में उपचार करा रहे जेटली ने ट्विटर के ज़रिए कहा, "यूपीए के कंकाल रूपी दिन लड़खड़ा रहे हैं। सभी रक्षा सौदों के लिए बिचौलियों की आवश्यकता क्यों थी?"

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार (जनवरी 31, 2019) को अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर डील मामले के सह-अभियुक्त राजीव सक्सेना और कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार के प्रत्यर्पण के लिए मोदी सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने शासन में ईमानदारी की संस्कृति पेश की है। भारत को धोखा देने वाला कोई भी व्यक्ति दुनिया में कहीं भी छिप नहीं सकता।

अमेरिका में उपचार करा रहे जेटली ने ट्विटर के ज़रिए कहा, “यूपीए के कंकाल रूपी दिन लड़खड़ा रहे हैं। सभी रक्षा सौदों के लिए उन्हें बिचौलियों की आवश्यकता क्यों थी?”

उन्होंने कहा कि जो कोई भी भारत को धोखा देगा, वह दुनिया में कहीं भी न तो छिप सकता है और न ही बचकर भाग सकता है। भारत की कूटनीतिक ताक़त और सक्षम अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाएँ उसे सबक सिखाने के लिए पर्याप्त हैं।

केंद्रीय मंत्री जेटली ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ईमानदार हैं, अगर वे शासन में ईमानदार कार्यप्रणाली को लागू करते हैं, तो ऐसे में भारत को धोखा देने वाला कोई भी व्यक्ति कहीं भी बचकर नहीं जा सकता।

जेटली की यह प्रतिक्रिया गुरुवार को सुबह यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) से राजीव सक्सेना और दीपक तलवार के प्रत्यर्पण के बाद आई।

दीपक तलवार पर विमानन क्षेत्र के सौदों की दलाली करने, विदेशी कंपनियों के लिए सरकार की मंज़ूरी पाने, निजी विमानन कंपनियों को लाभ पहुँचाने और यूपीए के मंत्री तथा पदाधिकारियों के साथ संबंध रखने का आरोप है। वहीं राजीव सक्सेना पर अगस्ता वेस्टलैंड VVIP हेलिकॉप्टर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3,600 करोड़ रुपए माँगने का आरोप है। बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने राजीव सक्सेना और दीपक तलवार को क्रमशः चार दिन और सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है।

आज की ख़बर में अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल से गिरफ़्तार किया गया है। बता दें कि पुजारी 90 के दशक में मुंबई में एक सक्रिय अपराधी था, जिस पर हत्या और फ़िरौती का आरोप लगा है। भगोड़े गैंगस्टर को पहले ऑस्ट्रेलिया में छिपा माना जाता था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -