HomeराजनीतिNCP नेता धनंजय मुंडे ने बहन पंकजा पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला दर्ज

NCP नेता धनंजय मुंडे ने बहन पंकजा पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला दर्ज

परली भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर लोहिया ने धनंजय के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि धनंजय ने पंकजा के ख़िलाफ़ 17 अक्टूबर को केज तहसील के विडा गाँव में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान अश्लील टिप्पणियॉं की।

भाजपा नेता और महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एनसीपी नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पंकजा पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं। धनंजय उनके चचेरे भाई हैं।

आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बीड जिले के परली से ताल्लुक रखने वाले एक भाजपा नेता ने धनंजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालॉंकि धनंजय ने इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि जो वीडियो वायरल हुआ है वह फर्जी है और उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परली भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर लोहिया की शिक़ायत पर शनिवार देर रात धनंजय मुंडे के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने के लिए शब्द, हावभाव का इस्तेमाल) और 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया। लोहिया ने आरोप लगाया कि धनंजय ने पंकजा के ख़िलाफ़ 17 अक्टूबर को केज तहसील के विडा गाँव में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान अश्लील टिप्पणियॉं की।

इस मामले में भाजपा ने निर्वाचन आयोग और महिला आयोग से भी शिक़ायत की है। वहीं, NCP नेता धनंजय मुंडे ने शनिवार देर रात फेसबुक पर एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने लिखा कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, उससे छेड़छाड़ की गई है, वो फ़र्ज़ी है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, इसलिए वीडियो की फॉरेंसिक जाँच होनी चाहिए।

पंकजा इस समय में महाराष्ट्र सरकार में ग्राम, महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं और मराठवाड़ा की परली सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 2009 में वो पहली बार विधायक चुनीं गईं और 2014 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। उनका मुकाबला धनंजय मुंडे से ही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएँगे और नतीजे 24 अक्टूबर को आएँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -