Homeविविध विषयअन्यपाकिस्तानी हिरोइन शादी करके बन गई भारत की बहू, अल्लाह और इस्लाम के नाम...

पाकिस्तानी हिरोइन शादी करके बन गई भारत की बहू, अल्लाह और इस्लाम के नाम पर कट्टर मुस्लिम दे रहे गाली

पाकिस्तानी एक्ट्रेस शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल अरुणाचल प्रदेश आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ससुराल में हुए वेलकम की तस्वीरों को साझा किया जिसे देख कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की जबकि इस्लामी कट्टरपंथी इसे देख बिदक गए।

पाकिस्तान की मशहूर अदाकाराओं में से एक मदीहा इमाम ने पिछले दिनों एक भारतीय फिल्म मेकर से शादी की थी। उनके पति का नाम ‘मोजी बासर’ है जो नॉर्थ-ईस्ट इंडिया से ताल्लुक रखते हैं। शादी के बाद हाल में मदीहा अपने ससुराल पहली बार अरुणाचल प्रदेश (जिला- लेपा-राड़ा, शहर-बासर) आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ससुराल में हुए वेलकम की तस्वीरों को साझा किया जिसे देख कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की जबकि इस्लामी कट्टरपंथी इसे देख बिदक गए।

यासिर खान की इंस्टा आई डी से उनके लिए लिखा गया- इस्लाम को बदनाम करने वालों का ठिकाना जहन्नुम है।

शिजा जमशेद ने मदीहा की फोटो पर लिखा- “बहुत बेगैरत है तू। जब निकाह ही नहीं हुआ तो शाह कैसे हुई। ये बस जिना है शर्म आनी चाहिए। जहन्नुम में सड़ोगे।”

खान नादिम ने पूछा- मुस्लिम मर गए थे क्या, हिंदू से शादी कर ली।

गुलफिशां ने कहा- “सैयद भी हैं आप मुस्लिम भी फिर हिंदू से शादी क्यों की। अपने यहाँ गैर मुस्लिम से तो निकाह जायज नहीं। सैयदजादी की शादी सैयद के अलावा किसी से नहीं हो सकती। आप सैयद नहीं हो।”

इसपर एक यूजर ने कहा कि गूगल चेक करो जरा ये हिंदू बन गई है। दूसरे ने कहा- उफ्फ अल्लाह जिसको न चाहे उसे ऐसे ही खुद से दूर कर देता है।

अयात पठान ने कहा, “इसने भारतीय से शादी क्यों की। मुझे नहीं पता था कि इसका पति इंडियन हैं। ये पागल है या फिर कुछ और। मैं तुमको अनफॉलो कर रहा हूँ। हैरान हूँ कि इसने मुस्लिम से शादी क्यों नहीं की।”

गौरतलब है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस मदीहा ने इसी साल मई महीने में मोजी बासर से शादी की थी। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर डाली थी। उन्होंने लिखा था- “1 मई 2023 को शादी कर ली। हमें अपनी दुआओं में याद रखिएगा क्योंकि हम जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।” इसके बाद उन्होंने पिछले माह दुबई में अपना वलीमा भी याच में आयोजित किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -