Homeदेश-समाजकॉन्ग्रेस के विधायक ने वन अधिकारी को दी हाथ-पाँव काट देने की धमकी

कॉन्ग्रेस के विधायक ने वन अधिकारी को दी हाथ-पाँव काट देने की धमकी

भद्रवती इलाके में विधायक जी ने सबकी तमाम अपेक्षाओं को और अपने पद की गरिमा को उस समय तार-तार कर दिया, जब उन्होंने वन अधिकारी को गुस्से में हाथ-पाँव तोड़ने की धमकी दी।

राम मंदिर पर सबसे ज्यादा अटकलें लगाने वाली कॉन्ग्रेस सरकार के ही एक विधायक ने कर्नाटक में वन अधिकारी को धमकी दी है- “अगर मंदिर के निर्माण में कोई रोक लगाई तो हाथ पैर काट दूँगा।”

जब भी चुनावों के ज़रिए जनता अपने लीडर को किसी भी पद के लिए चुनती है तो उनकी बहुत अपेक्षाएँ होती हैं। इन्हीं अपेक्षाओं में एक अपेक्षा क़ानून और न्यायव्यवस्था को बनाए रखने की भी होती है। लेकिन कर्नाटक के भद्रवती इलाके में विधायक जी ने सबकी तमाम अपेक्षाओं को और अपने पद की गरिमा को उस समय तार-तार कर दिया, जब उन्होंने वन अधिकारी को गुस्से में हाथ-पाँव तोड़ने की धमकी दी।

ये मामला उस समय टूल पकड़ने लगा जब कर्नाटक के भद्रवती इलाके में मंदिर बनने की बात शुरू हुई, लेकिन वन विभाग के एक अधिकारी ने इस मंदिर निर्माण पर कथित तौर से रोक लगा दी। जिससे बात बढ़ गई और अधिकारी की ‘न’ पर स्थानीय विधायक बी के संगमेश्वर नाराज़ हो गए। जिसके बाद अपना आपा खोते हुए उन्होंने अधिकारी को फोन करके कहा कि वह मंदिर की नींव रख रहे हैं और जिसके बाद गाँव वाले आगे काम करना शुरू कर देंगे। साथ मे उन्होंने ये भी कह डाला ‘कोई अधिकारी रोकने नहीं आएगा वरना मैं हाथ और पैर काट दूंगा।’ 

विधयाक जी का ये रवैया दिखाता है कि वह कानून की और न्यायप्रणाली के साथ अपने पद की और अन्य अधिकारियों की कितनी इज्ज़त करते हैं। वैसे देखा जाए अगर तो कर्नाटक की राजनीति में ऐसे बयान आना कोई बड़ी बात नहीं है। इससे पहले भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री जी फोन कॉल पर मारने की धमकी दे चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यह सरकार खून-खराबे के बिना सत्ता से नहीं हटेगी’: CJP के कॉकरोचों ने सोशल मीडिया पर मचाया उत्पात, कीं रक्तपात-हिंसा-अराजकता की बातें

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले समर्थकों की सोशल मीडिया टिप्पणियाँ चर्चा में हैं, जिनमें हिंसा, अराजकता और संस्थाओं के खिलाफ बयान सामने आए।

मिशन समुद्र मंथन से अंडमान में मिला गैस का महाभंडार, मोदी सरकार ने पूर्वी तट पर बनाया ₹1.5 लाख करोड़ का मेगा प्लान: समझें...

अंडमान द्वीप समूह के पास 355 मीटर पानी की गहराई में खोदे गए कुएँ श्री विजयपुरम-3 में प्राकृतिक गैस की उपस्थिति मिली है, ये बड़ी सफलता है।
- विज्ञापन -