Homeदेश-समाजकमलेश तिवारी हत्याकांड: फरार हत्यारे मोइनुद्दीन और अशफ़ाक़ गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ़्तार, देखें Video

कमलेश तिवारी हत्याकांड: फरार हत्यारे मोइनुद्दीन और अशफ़ाक़ गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ़्तार, देखें Video

गुजरात एटीएस के फिजिकल और टेक्निकल सर्विलांस के ज़रिए इन दोनों के रिश्तेदारों और करीबियों पर कड़ी निगरानी रखने से ही गिरफ़्तारी सम्भव हो पाई। एटीएस के अनुसार दोनों ही आरोपित पाकिस्तान भागने की फ़िराक में थे।

अभी-अभी आ रही जानकारी के अनुसार कमलेश तिवारी हत्याकांड के दोनों आरोपित मोईनुद्दीन और अशफाक पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। दोनों को गुजरात पुलिस के एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया और लखनऊ पुलिस ने दोनों को सीजेएम की अदालत में पेश किया। उन दोनों और बाकी आरोपितों फैजान, राशिद पठान और मौलाना मोहसिन शेख सलीम की न्यायिक रिमांड अदालत ने पुलिस को अगले 5 दिन के लिए सौंप दी है।

देखें गिरफ़्तारी का वीडियो:

एक प्रेस नोट में मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया गया कि मोईनुद्दीन और अशफाक दोनों ही सूरत के रहने वाले थे और अपने साथ लाया हुआ पैसा खत्म हो जाने के बाद परिवार और दोस्तों से आर्थिक सहायता लेने की कोशिश कर रहे थे। गुजरात एटीएस के फिजिकल और टेक्निकल सर्विलांस के ज़रिए इन दोनों के रिश्तेदारों और करीबियों पर कड़ी निगरानी रखने से ही गिरफ़्तारी सम्भव हो पाई। एटीएस के अनुसार दोनों ही आरोपित पाकिस्तान भागने की फ़िराक में थे। दोनों से हुई प्राथमिक पूछताछ में एक बार फिर कमलेश तिवारी के विवादित बयान के ही हत्या के पीछे होने के शक की एक बार और पुष्टि हो गई है। दोनों को शामलाजी के पास से हिरासत में लिया गया है।

गिरफ़्तारी के बाद जारी प्रेस नोट

बता दें कि आरोपितों की गिरफ्तारी से पहले एसआईटी ने सोमवार को दोनों की तलाश में कई होटलों, लॉज और मदरसों में छापेमारी की थी, लेकिन उन्हें नहीं पकड़ सकी। हालाँकि, सभी आने-जाने वाले मार्गो पर अलर्ट जारी कर दिया गया था। दोनों हत्यारों पर अलग-अलग 2.5 लाख रुपए का इनाम घोषित करने के अलावा पुलिस ने दोनों के फोटोग्राफ्स भी जारी कर दिए थे। बता दें कि कमलेश तिवारी की हत्या 18 अक्टूबर को लखनऊ में की गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -