Sunday, May 19, 2024
Homeदेश-समाजजिस अयोध्या में जन्मीं अनुष्का शर्मा वहाँ से मुंबई उनके घर पहुँचा न्योता, प्राण-प्रतिष्ठा...

जिस अयोध्या में जन्मीं अनुष्का शर्मा वहाँ से मुंबई उनके घर पहुँचा न्योता, प्राण-प्रतिष्ठा का निमत्रंण स्वीकार करते समय विराट कोहली भी थे साथ

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी अभिनेेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा को 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण मिला है। यह आमंत्रण कोहली के मुंबई स्थित आवास पर दिया गया। निमंत्रण-पत्र प्राप्त करने के लिए वह इंदौर से मुंबई पहुँचे थे। बताते चलें कि अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या में ही हुआ है।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी अभिनेेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा को 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण मिला है। यह आमंत्रण कोहली के मुंबई स्थित आवास पर दिया गया। निमंत्रण-पत्र प्राप्त करने के लिए वह इंदौर से मुंबई पहुँचे थे। बताते चलें कि अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या में ही हुआ है।

बताया जा रहा है कि राम मंदिर का आमंत्रण प्राप्त करने के लिए विराट कोहली विशेष रूप से मुंबई गए थे। वह आमंत्रण प्राप्त करने के बाद बेंगलुरु के लिए निकल गए। बेंगलुरु में वह भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरिज में हिस्सा लेंगे।

विराट कोहली से पहले अन्य कई भारतीय क्रिकटरों को भी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण दिया गया। अब तक सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने का आमंत्रण दिया गया है।

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यह आमंत्रण विश्व हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी लेकर पहुँच रहे हैं। आमंत्रण श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र की तरफ से दिए जा रहे हैं, जो इस निर्माणाधीन मंदिर के प्रबन्धन के लिए उत्तरदायी संस्था है।

एक ख़ास बात यह है कि अगर ये सेलिब्रिटी कपल मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होते हैं तो यह एक संयोग भी होगा। दरअसल, अनुष्का शर्मा का जन्म राम की नगरी अयोध्या में ही हुआ था। उनका जन्म यहाँ के सेना अस्पताल में वर्ष 1988 में हुआ था। दरअसल, अनुष्का के पिता भारतीय सेना के डोगरा रेजिमेंट में थे।

जब अनुष्का का जन्म हुआ था, तब उनके पिता अजय शर्मा की तैनाती अयोध्या में स्थित डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में थी। भारतीय सेना के प्रसिद्ध डोगरा रेजिमेंट का मुख्यालय अयोध्या में ही है। इसका मुख्यालय पहले मेरठ में हुआ करता था, लेकिन बाद में वर्ष 1976 में इसे अयोध्या शिफ्ट कर दिया गया।

अयोध्या में 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए होने वाली पूजा का आज (16 जनवरी, 2024) से प्रारम्भ भी हो गई है। 22 जनवरी को इस पूजा में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी समेत तमाम साधु संत और बड़ी हस्तियाँ शामिल होंगी।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘गिरफ्तारी से आजादी’ अपने घोषणापत्र में लिखने वाली कॉन्ग्रेस ने गिरफ्तार करवाया एक आम नागरिक को… ‘न्याय’ सिर्फ एक परिवार तक सीमित होगा?

भिकू म्हात्रे ने 'कॉन्ग्रेस के मेनिफेस्टो में मुस्लिम शब्द के इस्तेमाल' की बात जोर देकर कही, जिसे खुद कॉन्ग्रेस समर्थक नकार रहे थे।

‘कॉन्ग्रेस के मेनिफेस्टो में मुस्लिम’ : सिर्फ इतना लिखने पर ‘भिकू म्हात्रे’ को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया, बोलने की आजादी का गला घोंट...

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर 'भिकू म्हात्रे' नाम के फिक्शनल नाम से एक्स पर अपनी राय रखते हैं। उन्होंने कॉन्ग्रेस के मेनिफेस्टो पर अपनी बात रखी थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -