Homeदेश-समाजपड़ोस की 6 साल की बच्ची से आफताब कुरैशी ने किया कई बार बलात्कार,...

पड़ोस की 6 साल की बच्ची से आफताब कुरैशी ने किया कई बार बलात्कार, राज खुलने पर गिरफ्तार: गुस्साए ग्रामीण कर रहे फाँसी की माँग

महाराष्ट्र से एक 6 साल की दलित बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। बच्ची का बलात्कार करने वाले आफताब महबूब कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के बलात्कार को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। पुलिस मामले की आगे जाँच कर रही है।

महाराष्ट्र से एक 6 साल की दलित बच्ची के बलात्कार का मामला सामने आया है। बच्ची का बलात्कार करने वाले आफताब महबूब कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के बलात्कार के कारण ग्रामीणों में काफी रोष है। पुलिस मामले की आगे जाँच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, लातूर के देवनी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले वलान्दी गाँव में एक 6 वर्षीय दलित नाबालिग के साथ उसी गाँव के रहने वाले आफताब महबूब कुरैशी ने बलात्कार किया। बच्ची का कहना है कि कुरैशी ने कई दिन तक उसका बलात्कार किया। महबूब कुरैशी ने बच्ची को धमकाया भी कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो वह उसकी हत्या कर देगा।

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने पूरी घटना अपनी माँ को बताई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महबूब कुरैशी बच्ची को शैम्पू दिलाने के बहाने बुला रहा था, इस दौरान वह डरी सहमी सी नजर आई। जब उसके परिजनों ने उससे पूछा तो बच्ची ने बताया कि आफ़ताब उसके साथ गन्दी हरकत कर रहा है।

बच्ची की बातें सुनने के बाद परिजनों ने आफ़ताब महबूब कुरैशी के खिलाफ थाने में शिकायत दी और उसके खिलाफ देवनी पुलिस थाने में POCSO, बलात्कार और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अब मामले की जाँच करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का भी मेडिकल करवा लिया है। बताया गया है कि बच्ची के पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है और वह अपनी माँ के साथ रहती है।

गाँव में बलात्कार की वारदात होने के बाद से ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। उन्होंने वलान्दी गाँव के बाजार को बंद रखा। बच्ची के साथ बलात्कार करने की घटना की खबर आसपास के गाँवों में भी पहुँच गई और यहाँ के निवासियों ने भी प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बलात्कार के विरोध में कैंडल मार्च निकाला है। गुस्साए ग्रामीण आफताब महबूब कुरैशी को जल्द से जल्द फाँसी की सजा देने की माँग कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -