Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय34 साल का बटुआ चोर चिल्लाने लगा 'अल्लाहु-अकबर', थियेटर में जोकर देख रहे लोगों...

34 साल का बटुआ चोर चिल्लाने लगा ‘अल्लाहु-अकबर’, थियेटर में जोकर देख रहे लोगों में मची भगदड़

ग्रैंड रेक्स सिनेमा के निदेशक ने बताया कि नारा लगाने वाले आदमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर थियेटर में लूट की साजिश रची थी। उसका प्लान था कि घबराहट में भागे लोगों द्वारा पीछे छोड़े गए फ़ोन और बैग इत्यादि वह चोरी कर लेगा।

पेरिस के एक थियेटर में रविवार रात (27 अक्टूबर, 2019 को) तब भगदड़ मच गई जब दर्शकों में से एक ने “अल्लाहु अकबर” का नारा लगाना शुरू कर दिया था। ग्रैंड रेक्स सिनेमा में हॉलीवुड फिल्म जोकर की स्क्रीनिंग के दौरान यह घटना हुई। बाद में पता चला कि नारा लगाने वाला शख्स लोगों में डर पैदा कर लूट की घटना को अंजाम देना चाहता था।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हैरान कर देने वाली इस घटना अंजाम देने वाले शख्स की उम्र 34 साल बताई गई है। चश्मदीद के अनुसार अनुसार उसने पहले तो फिल्म पर राजनीतिक होने का आरोप बार बार लगाते हुए “इट्स पोलिटिकल, इट्स पोलिटिकल” (“यह राजनीतिक है, यह राजनीतिक है”) चिल्लाना शुरू कर दिया। पहले तो लोग उसकी मूर्खता पर हँसे, फिर कुछ लोगों ने उसे चुप रहने के लिए कहा।

चश्मदीद के मुताबिक उसके बाद वो आदमी अपनी जगह पर खड़ा हुआ। उसने अपना हाथ सीने पर रखा और “अल्लाहु अकबर” चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद लोग घबरा कर अपनी-अपनी सीटों से उठ कर बाहर निकलने को दौड़ने लगे। इस बीच दर्शकों में से ही किसी ने उस आदमी के पास बंदूक होने की बात भी फैला दी, जो बाद में गलत निकली।

मीडिया से बात करते हुए ग्रैंड रेक्स के निदेशक ने बताया कि असल में इस आदमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर थियेटर में लूट की साजिश रची थी। उसका प्लान था कि घबराहट में भागे लोगों द्वारा पीछे छोड़े गए फ़ोन और बैग इत्यादि वह चोरी कर लेगा।

जब यह आदमी थियेटर से निकल रहा था तो दर्शकों और सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन भीड़ के कारण वे असफल रहे। हालाँकि उसका कोट उनके हाथ लगा। इसमें उसके नाम का पास और फ़ोन था। इसके आधार वह पकड़ा गया

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।

रोजगार, रिकॉर्ड टूरिज्म और खुशहाल कश्मीर Vs अँधेरे में डूबा PoK: पढ़ें- 79 साल में LoC के पार कैसे ‘जहन्नुम’ बनी ‘जन्नत’, जहाँ आटे-दाल...

भारत के कश्मीर में विकास-रोजगार, शिक्षा-सुरक्षा की नदियाँ बह रही। पाकिस्तान के कब्जे वाले Pok में महँगाई-अत्याचार, हिंसा-मौत, आतंक का साया।
- विज्ञापन -