Homeव्हाट दी फ*लखनऊ से गायब हो गए मौलाना मंजर अली, खोजते-खोजते 2 बीवी थाने पहुँची, गोंडा...

लखनऊ से गायब हो गए मौलाना मंजर अली, खोजते-खोजते 2 बीवी थाने पहुँची, गोंडा में तीसरी बीवी के पास मिले: किसी को नहीं थी 3 निकाह की खबर

पुलिस की तलाश में इस पूरी कहानी में एक और मोड़ आ गया। मौलाना मंजर अली को पुलिस ने सकुशल उत्तर प्रदेश के ही गोंडा से बरामद कर लिया लेकिन इसमें एक और खुलासा भी हुआ। मौलाना मंजर अली को पुलिस ने गोंडा से एक अन्य महिला के साथ तलाशा जो कि उनकी तीसरी बेगम निकली।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिलचस्प वाकया सामने आया है। यहाँ एक मौलाना की गुमशुदगी की जाँच का अंत तीसरे निकाह के खुलासे के रूप में हुआ। मौलाना की गुमशुदगी की FIR उनकी दो बेगमों ने करवाई थी। पता चला कि मौलाना के तीन बीवियाँ हैं। पुलिस ने मौलाना को गोंडा से सकुशल बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के सआदतगंज की रहने वाली एक महिला ने 19 फरवरी को अपने पति मौलाना मंजर अली की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज करवाई। महिला ने कहा कि उनके पति अचानक ही 16 फरवरी, 2024 को घर से कहीं गायब हो आगे और लौटे नहीं हैं। उनका कोई अता पता नहीं है।

पुलिस ने इसके बाद मौलाना की तलाश चालू की। इतने में ही एक और महिला भी थाने पहुँच कर मौलाना के बारे में पता लगाने लगी। महिला ने भी यही दावा किया कि उसके पति मौलाना मंजर अली कई दिनों से गायब हैं और उनका कोई सुराग नहीं लग रहा। पुलिस ने इसके बाद दोनों घटनाओं की समानताओं के बारे में जाँच की।

पुलिस जाँच में सामने आया कि दोनों महिलाओं द्वारा जिन मंजर अली के गायब होने की बात की जा रही है, वह एक ही आदमी हैं। उन्होंने दो निकाह कर रखे हैं और इसकी जानकारी उनकी दोनों ही बीवियों को नहीं है। पुलिस ने इसके बाद मौलाना का फ़ोन और उनकी अन्य जानकारियों के साथ तलाश चालू की।

पुलिस की तलाश में इस पूरी कहानी में एक और मोड़ आ गया। मौलाना मंजर अली को पुलिस ने सकुशल उत्तर प्रदेश के ही गोंडा से बरामद कर लिया लेकिन इसमें एक और खुलासा भी हुआ। मौलाना मंजर अली को पुलिस ने गोंडा से एक अन्य महिला के साथ तलाशा जो कि उनकी तीसरी बेगम निकली, इसी के साथ पता चला कि मौलाना की दो नहीं बल्कि तीन बीवियाँ हैं।

ऐसे में इस पूरे वाकये में सामने आया कि मौलाना ने तीन निकाह कर रखे थे और उनकी तीनों ही बीवियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मौलाना ने बताया कि वह लखनऊ वाली अपनी दोनों बीवियों से परेशान थे इसीलिए गोंडा तीसरी के पास चले आए थे। मौलाना मंजर अली को अभी पुलिस ने उनकी बीवियों के हवाले कर दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -