Friday, May 31, 2024
Homeदेश-समाज14 साल की लड़की को कमरे में बंद किया, गाल पर गोद कर लिख...

14 साल की लड़की को कमरे में बंद किया, गाल पर गोद कर लिख दिया अपना नाम: मस्जिद के सामने से ले गया अलीम का बेटा अमन, विरोध करने पर पीटा

जब वह वापस लौट रही थी तब मस्जिद के सामने उसे अलीम नाई का बेटा अमन मिला। अमन नाबालिग को जबरन पकड़ कर अपने घर ले गया। यहाँ उसने लड़की को एक कमरे में बंद कर दिया।

उत्तर प्रदेश के खीरी जिले में एक नाबालिग लड़की के चेहरे पर गोद कर कर आरोपित द्वारा अपना नाम लिखने का मामला सामने आया है। इससे पीड़िता का चेहरा जख्मी हो गया। आरोपित का नाम अमन है जिसके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अमन पर पीड़िता को बंधक बनाने, पिटाई करने और धमकाने का भी आरोप है। घटना शुक्रवार (19 अप्रैल, 2024) की है।

यह मामला खीरी के थाना क्षेत्र धौरहरा का है। यहाँ अपनी बेटी को 14 साल की बताते हुए पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि 19 अप्रैल की दोपहर 11:30 पर उनकी बेटी परचून की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तब मस्जिद के सामने उसे अलीम नाई का बेटा अमन मिला। अमन नाबालिग को जबरन पकड़ कर अपने घर ले गया। यहाँ उसने लड़की को एक कमरे में बंद कर दिया।

जब लड़की ने अमन की इस हरकत का विरोध किया तो उसको गंदी-गंदी गालियों के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई।

आरोप है कि इसी दौरान अमन ने किसी नुकीली चीज से लड़की के गाल को गोद कर अपना नाम लिख दिया। निशान के साथ पीड़िता की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 3 दिनों तक बंद रहने के बाद नाबालिग मौक़ा पा कर अमन की कैद से भाग निकली और अपने घर पहुँच गई। रविवार (21 अप्रैल, 2024) को पुलिस ने अमन के खिलाफ IPC की धारा 323, 504 और 343 के तहत FIR दर्ज कर ली है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

खीरी पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की जाँच करवाई जा रही है। आरोपित और पीड़िता एक ही समुदाय से हैं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बाथरूम, बेडरूम, पोर्न स्टार को पैसा… पहली बार अमेरिका का कोई पूर्व राष्ट्रपति 34 मामलों में दोषी करार, क्या अब चुनाव लड़ पाएँगे डोनाल्ड...

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क कोर्ट में गुरुवार (30 मई 2024) को करीबन 34 मामलों में दोषी करार दिया गया है।

कभी जो बनना चाहते थे राजदीप सरदेसाई जैसा ‘पत्रकार’, उन्होंने ही बताया क्यों मनमोहन सरकार ने दिया ‘पद्मश्री’: बताया- स्टिंग की सीडी दबाकर बचाई...

राजदीप सरदेसाई उस स्टिंग ऑपरेशन को देखने के बाद एक संपादक के रूप में निर्णय लिया कि इसे टेलीकास्ट करने से पहले वो इसकी जाँच करेंगे। आपने जाँच के नाम पर कई महीनों तक उसे रोक कर रखा।"

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -