Homeराजनीतिराज्य अमीर पर यहाँ के लोग गरीब क्यों: ओडिशा की जनता से PM मोदी...

राज्य अमीर पर यहाँ के लोग गरीब क्यों: ओडिशा की जनता से PM मोदी का सीधा सवाल, कहा- पहले कॉन्ग्रेस ने लूटा, अब बीजद लूट रही

पीएम मोदी ने जनता से सवाल किया, "बीजेडी के छोटे-छोटे नेता भी बड़े-बड़े बंगले के मालिक हो गए हैं। आखिर क्यों? मुख्यमंत्री के इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा श्रमिक पलायन करते हैं। आखिर क्यों? यहाँ के ज्यादातर अस्पतालों में डॉक्टर के पद खाली हैं। आखिर क्यों? यहाँ बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं।"

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (6 मई 2024) को ओडिशा पहुँचे और बेहरामपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD) और कॉन्ग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJD के 25 साल के शासन में ओडिशा को जमकर लूटा। ओडिशा के लोगों को गरीबी में धकेलने के लिए कॉन्ग्रेस पर हमला बोला।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ओडिशा में पहले करीब 50 साल कॉन्ग्रेस और फिर 25 साल से बीजेडी की सरकार रही है। लेकिन हुआ क्या? ओडिशा के पास भरपूर पानी भी है, ओडिशा के पास भरपूर उपजाऊ जमीन भी है, ओडिशा की जमीन के नीचे खनिज का खजाना भी है। इतना लंबा समुद्री तट भी है। बहरामपुर जैसा ट्रेड सेंटर भी है। ये तो सिल्क सिटी भी है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “यह खाद्य की राजधानी भी है। यहाँ इतिहास भी है, संस्कृति की धरोहर भी है… सब कुछ है। परमात्मा ने इतना दिया है… इतना दिया है…। मैं हर बार कहता हूँ कि ऐसा क्या हुआ कि इतने अमीर ओडिशा की जनता गरीब रह गई। ओडिशा अमीर है, जनता गरीब है। ये पाप किसने किया? इसका जवाब है… पहले कॉन्ग्रेस और फिर बीजेडी के नेताओं की लूट।”

पीएम मोदी ने जनता से सवाल किया, “बीजेडी के छोटे-छोटे नेता भी बड़े-बड़े बंगले के मालिक हो गए हैं। आखिर क्यों? मुख्यमंत्री के इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा श्रमिक पलायन करते हैं। आखिर क्यों? यहाँ के ज्यादातर अस्पतालों में डॉक्टर के पद खाली हैं। आखिर क्यों? यहाँ बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं। यहाँ पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज तक नहीं हैं। पानी की बेहतर सुविधा नहीं है।”

पीएम मोदी ने कहा, “4 जून पर यहां की BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है। आज 6 मई है, 6 जून को BJP के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा। 10 जून को भुवनेश्वर में BJP के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा। मैं आज सबको भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने आया हूँ।”

पीएम मोदी ने कहा, “केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपये ओडिशा को दिए। वो पैसे यहाँ की सरकार सही से खर्च ही नहीं कर पाई। मोदी गाँव में सड़कें बनाने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन यहाँ गाँवों में सड़कों की हालत खराब है। मोदी दिल्ली से मुफ्त चावल के लिए पैसे भेजता है, लेकिन BJD सरकार इस योजना पर भी अपना फोटो चिपका देती है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्म- संस्कृति की रक्षा, NGOs पर सख्ती: जानिए भारत के नए FCRA नियमों से कैसे लगेगी विदेशी फंडिंग से होने वाले धर्मांतरण पर लगाम

एफसीआरए नियमों में किए गए संशोधन विदेशी धन प्राप्त करने वाली संस्थाओं के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित करेंगे। इन बदलावों से विदेशी फंडिंग के स्रोतों की बेहतर निगरानी हो सकेगी।

ना NOC, ना इमरजेंसी EXIT और बेसमेंट में क्लासेस… लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सख्त हुए CM योगी, 100+ संस्थान सील: पढ़ें- अब तक...

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर CM योगी ने निर्देश दिया। UP में 100+ संस्थानों को सील किया। इनके पास फायर NOC, अवैध निर्माण जैसी खामियाँ पाई गई।
- विज्ञापन -