Homeदेश-समाजबिहार के मुजफ्फरपुर में 200 लड़कियों से बलात्कार का दावा, फर्जी कंपनी बना कर...

बिहार के मुजफ्फरपुर में 200 लड़कियों से बलात्कार का दावा, फर्जी कंपनी बना कर देते थे नौकरी का झाँसा: बंधक बना कर बेल्ट से पिटाई, गर्भपात भी कराया

उस दौरान पुलिस ने कंपनी के दफ्तर व हॉस्टल पर छपेमारी की, तिलक सिंह कई लड़कियों को लेकर हाजीपुर शिफ्ट हो गया और वहाँ उसने पीड़िता से शादी कर डाली।

बिहार के मुजफ्फरपुर में नौकरी का झाँसा देकर 200 लड़कियों के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। बता दें कि बिहार पहले से ही बेरोजगारी और पलायन की समस्या से जूझता रहा है क्योंकि यहाँ उद्योग-धंधों की कमी है। कुछ लोगों ने इसी समस्या को अपराध के लिए हथियार बना लिया और एक कंपनी खोली। अहियापुर इलाके में 180 लड़कियों को नौकरी दिए जाने के नाम पर बंधक बनाया गया। उनके साथ मारपीट हुई, उनका यौन शोषण किया गया।

ये वही मुजफ्फरपुर है जहाँ से ‘बालिका गृह कांड’ की घटना सामने आई थी। इसे हम ‘भक्षक’ फिल्म में देख चुके हैं। वहाँ 34 बच्चियों के यौन शोषण का मामला सामने आया था। संचालन ब्रजेश ठाकुर एक स्थानीय अख़बार भी चलाता था। अब इसी मुजफ्फरपुर में हुई वारदात को लेकर छपरा की एक पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है। DVR नामक कंपनी ने फेसबुक पर लड़कियों के लिए जॉब ऑफर पोस्ट किया था और वो इससे जुड़ी। अप्लाई करने के बाद चयन हुआ और उससे प्रशिक्षण के नाम पर 20,000 रुपए माँगे गए।

अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बखरी के पास ही पैसा जमा किए जाने के बाद कई लड़कियों को रखा गया था। 3 महीने बीतने के बाद भी इन्हें वेतन नहीं दिया गया, जिसके शिकायत इन लड़कियों ने कंपनी के CMD तिलक सिंह से की। पीड़िता को इसके बाद 50 और लड़कियों को कंपनी से जोड़ने के लिए कहा गया और वादा किया गया कि इसके बाद उसकी सैलरी 50,000 रुपए हो जाएगी। उस दौरान पुलिस ने कंपनी के दफ्तर व हॉस्टल पर छापेमारी की, तिलक सिंह कई लड़कियों को लेकर हाजीपुर शिफ्ट हो गया और वहाँ उसने पीड़िता से शादी कर डाली।

मुजफ्फरपुर में रहने के दौरान भी उसने पीड़िता के साथ जबरन यौन संबंध बनाया था और उसका गर्भपात भी करा दिया था। हाजीपुर में जब वो मौके जाने की जिद करती तो उसे पीटा जाता था। बौरिया क्षेत्र में उसे कुछ आपसी दिए गए और कहा गया कि अब तुम आज़ाद हो। पीड़िता ने बताया कि लड़कियों को बंधक बनाया जाता है, वो भागने न पाए इसके लिए मुस्तंडों को तैनात रखा जाता है। लड़कियों से उनकी रिश्तेदारी व जान-पहचान में स्थित अन्य लड़कियों को फोन कॉल करवाए जाते हैं, उन्हें भी जॉब का ऑफर देकर उनका यौन शोषण होता है

इन लड़कियों को मुँह खोलने पर उनके परिजनों की हत्या की धमकी दी जाती है। कंपनी विज्ञापन में लिखती थी कि ये नौकरी सिर्फ लड़कियों के लिए ही है और मोटी सैलरी की पेशकश की जाती थी। बेल्ट से एक लड़की की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, आगे की जाँच की बात कही जा रही है। पीड़िता ने बताया कि लड़कियों को कॉल करना सिखाया जाता था। पीड़िता ने बताया कि उसके फोन में कई सबूत थे, आरोपितों ने उसका फोन भी तोड़ डाला, उसे फॉर्मेट कर दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद

दिल्ली दंगों में इस्लामी कट्टरपंथियों को दी क्लीन चिट, कुंभ और राम मंदिर को लेकर हिंदुओं को घेरा: जानें- कौन हैं CJP प्रदर्शन में...

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान The Guardian पत्रकार हन्ना एलिस-पीटरसन भी मौजूर रहीं, जिनका भारत विरोधी भ्रामक खबरें फैलाने का इतिहास रहा है।
- विज्ञापन -