Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाभारतीय विमान का अपहरण करने वाले खालिस्तानी आतंकी गजिंदर सिंह की मौत, लाहौर के...

भारतीय विमान का अपहरण करने वाले खालिस्तानी आतंकी गजिंदर सिंह की मौत, लाहौर के अस्पताल में पड़ा दिल का दौरा: पाकिस्तान सरकार ने दे रखी थी सुरक्षा

विमान हाईजैक करने वाले पाँच आतंकियों में गजिंदर सिंह भी शामिल था। इस जुर्म में उसे खालिस्तानी गजिंदर सिंह को 14 साल पाकिस्तानी जेल में बितना पड़ा था। साल 1995 में पाकिस्तानी जेल से रिहा होने के बाद से गजिंदर सिंह निर्वासन में रह रहा था। गजिंदर भारत के 20 कुख्यात आतंकियों में से एक रहा है।

भारत के भगोड़े खालिस्तानी आतंकी गजिंदर सिंह का पाकिस्तान के लाहौर में बुधवार (3 जुलाई 2024) को निधन हो गया। गजिंदर की उम्र 73 साल थी और वह साल 1981 में अपने साथियों संग मिलकर इंडियन एयरलाइंस के विमान का अपहरण कर उसे लाहौर ले गया था। गजिंदर सिंह गृह मंत्रालय के रिकॉर्ड में मोस्ट वॉन्टेड व्यक्तियों में से एक था।

कहा जा रहा है कि गजिंदर सिंह बीमारी से जूझ रहा था। कुछ दिन पहले उसे दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उसे पाकिस्तान के लाहौर स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया था। उसने साल 2022 में पाकिस्तान को अपना ठिकाना बनाया था। विमान हाईजैक करने के बाद उसने कुख्यात आतंकी भिंडरावाले की रिहाई और 500,000 डॉलर की माँग की थी।

अलगाववादी सिख संगठन ‘दल खालसा’ के संस्थापक गजिंदर सिंह ननकाना साहिब में अकेले रहते थे। वहाँ उनके पास घर और खेत थे। पाकिस्तान सरकार ने उसे सुरक्षा भी दे रखी थी। पिछले साल मई में लाहौर में खालिस्तान कमांडो फोर्स के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की हत्या के बाद पाकिस्तान सरकार ने उसे सरकारी गेस्ट हाउस में स्थानांतरित कर दिया था।

दअसल, खालिस्तानी आतंकी जनरैल सिंह भिंडरावाले जेल से छुड़ाने के लिए 29 सितंबर 1981 को इंडियन एयरलाइंस के विमान का अपहरण कर लाहौर ले गया था। भिंडरावाले ने हिंद समाचार समूह के संस्थापक संपादक लाला जगत नारायण की हत्या के लिए गिरफ्तार किया गया था। बाद में भिंडरावाले का एनकाउंटर कर दिया गया था।

विमान हाईजैक करने वाले पाँच आतंकियों में गजिंदर सिंह भी शामिल था। इस जुर्म में उसे खालिस्तानी गजिंदर सिंह को 14 साल पाकिस्तानी जेल में बितना पड़ा था। साल 1995 में पाकिस्तानी जेल से रिहा होने के बाद से गजिंदर सिंह निर्वासन में रह रहा था। गजिंदर भारत के 20 कुख्यात आतंकियों में से एक रहा है।

साल 2001 में भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय ने प्रत्यर्पण के लिए पाकिस्तान को 20 लोगों की सूची दी थी। उसमें इसका भी नाम था। खालिस्तानी गजिंदर सिंह की पत्नी मनजीत कौर का कई वर्ष पहले निधन हो गया है। वहीं, उसकी बेटी बिक्रमजीत कौर यूनाइटेड किंगडम में रहती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -