Homeराजनीतिबिहार में निर्दलीय शंकर सिंह ने जदयू-राजद को हराया, बंगाल में 25 साल की...

बिहार में निर्दलीय शंकर सिंह ने जदयू-राजद को हराया, बंगाल में 25 साल की मधुपूर्णा बनीं MLA, हिमाचल में CM सुक्खू की पत्नी जीतीं: जानें 13 सीटों पर उपचुनाव के परिणाम

मंगलपुर से काजी मुहम्मद निजामुद्दीन, बद्रीनाथ से लखपत सिंह बुटोला, नालागढ़ से हरदीप संघ बावा और देहरा से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत दर्ज की।

देश भर में 13 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में I.N.D.I. गठबंधन को सफलता मिली है, वहीं NDA गठबंधन को झटका लगा है। 4 सीटें कॉन्ग्रेस, इतनी ही सीटें TMC और एक-एक सीट DMK और AAP के खाते में गई गई है। निर्दलीय ने भी एक सीट झटकने में कामयाबी पाई। वहीं भाजपा को मात्र 2 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। इस तरह 13 में से 10 सीटें I.N.D.I. गठबंधन वालों के खाते में गई। विपक्ष इसके बाद मोदी सरकार पर हमला और तेज़ कर सकता है।

बसबसे पहले बात करते हैं बिहार के पूर्णिया स्थित रुपौली की, जहाँ बड़ा उलटफेर हुआ। लोकसभा चुनाव हारने वाली RJD की बीमा भारती को उन्हें निर्दलीय हराने पप्पू यादव का भी समर्थन हासिल था, फिर भी वो हार गईं। वहीं जदयू के कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर तरहे, जो NDA के उम्मीदवार थे। जीत दर्ज की शंकर सिंह ने, जो ‘नॉर्थ बिहार लिबरेशन आर्मी’ नामक संगठन के मुखिया रहे हैं। जहाँ बीमा भारती के पति अवधेश मंडल र 46 मुकदमे दर्ज हैं, शंकर सिंह पर भी 16 FIR दर्ज हैं। दशकों तक दोनों में खूनी संघर्ष चला है। उप-मुख्यमंत्री व भाजपा नेता विजय सिन्हा ने कहा कि शंकर सिंह भी हमलोग से ही जुड़े हुए उम्मीदवार थे।

भाजपा ने जिन 2 सीटों पर जीत दर्ज की हैं, उनमें से एक है हिमाचल प्रदेश का हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र। अनुराग सिंह ठाकुर के गढ़ में पार्टी इज्जत बचाने में कामयाब रही। यहाँ से आशीष शर्मा जीते हैं। उन्होंने 2022 में भी यहाँ से निर्दलीय जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा को दूसरी सीट मिली है मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में, जहाँ उसके उम्मीदवार कमलेश प्रताप शाह विजयी रहे। पश्चिम बंगाल की चारों सीटें मानिकतला, रायगंज, बागदा और राणाघाट में TMC की जीत हुई। बागदा से मात्र 25 वर्ष की मधुपूर्णा ठाकुर ने जीत दर्ज की। उनकी माँ ममताबाला ठाकुर राज्यसभा सांसद हैं।

चारों सीटों पर भाजपा ही दूसरे नंबर की पार्टी रही। कॉन्ग्रेस पार्टी ने जो सीटें अपने नाम की हैं, वो हैं उत्तराखंड का मंगलपुर, बद्रीनाथ और हिमाचल प्रदेश का हिमाचल प्रदेश का नालागढ़ और देहरा। मंगलौर से काजी मुहम्मद निजामुद्दीन, बद्रीनाथ से लखपत सिंह बुटोला, नालागढ़ से हरदीप संघ बावा और देहरा से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत दर्ज की। पंजाब के जालंधर पश्चिम से AAP के मोहिंदर भगत जीते, वहीं तमिलनाडु विकरावंडी से DMK ने जीत दर्ज की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी नारे, आतंकी भिंडरावाले को सेना ने इसी दिन 42 साल पहले किया था ढेर: जानें कट्टरपंथी क्यों...

श्री अकाल तख्त साहिब के पास बड़ी संख्या में कट्टरपंथी और समर्थक इकट्ठा हुए, जिन्होंने खालिस्तानी संगठनों और भिंडरावाले के पोस्टर लहराए।

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
- विज्ञापन -