Homeदेश-समाज3 औरतें+2 मर्द… भोपाल में घूम-घूमकर बाँट रहे धर्मांतरण का ऑफर, ईसाई बनने पर...

3 औरतें+2 मर्द… भोपाल में घूम-घूमकर बाँट रहे धर्मांतरण का ऑफर, ईसाई बनने पर ₹20 लाख नगद-मकान-बच्चों की फ्री पढ़ाई का लालच: पुलिस ने तीन को दबोचा

ईसाई महिलाएँ इन परिवारों को बता रहीं थी कि यदि वह ईसाई बनते हैं तो उन्हें ₹20 लाख मिलेंगे। इसके अलावा उनके बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाया जाएगा। इन महिलाओं ने उन परिवारों को मकान का भी प्रलोभन दिया। महिलाओं ने बस्ती के लोगों को आर्थिक तंगी और दुखों से बचने के लिए ईसाई प्रार्थना करने को कहा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन ईसाई महिलाओं ने गरीब बस्ती में घूम-घूम कर लोगों को धर्मांतरण करने का ऑफर दिया। ईसाई बनने के एवज में लोगों को ₹20 लाख की पेशकश की गई। इसके साथ और कई वादे किए गए। महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में FIR भी दर्ज करवाई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार (14 जुलाई, 2024) को भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र की एक बस्ती में तीन महिलाएँ और दो पुरुष घूम रहे थे। इन महिलाओं का नाम मैरी बस्तवाल, मैरी मसीह और सुमन मसीह हैं। यह महिलाएँ बस्ती में कई परिवारों को ईसाई बनने का प्रलोभन दे रहीं थी।

यह महिलाएँ इन परिवारों को बता रहीं थी कि यदि वह ईसाई बनते हैं तो उन्हें ₹20 लाख मिलेंगे। इसके अलावा उनके बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाया जाएगा। इन महिलाओं ने उन परिवारों को मकान का भी प्रलोभन दिया। महिलाओं ने बस्ती के लोगों को आर्थिक तंगी और दुखों से बचने के लिए ईसाई प्रार्थना करने को कहा।

इन लोगों ने यहाँ ईसाई धर्म साहित्य भी बाँटा। इस बीच यहीं के कारोबारी धनवीर सिंह की निगाह उनके ऊपर पड़ गई। उन्होंने जब महिलाओं से पूछताछ की तो महिलाओं ने उन्हें जवाब दिया कि वह अपने धर्म का प्रचार कर रही हैं। उन्होंने धनवीर सिंह को भी ईसाई बनने का ऑफर दे डाला।

महिलाओं ने धर्मवीर सिंह को ईसाई बनने के फायदे गिनाने चालू कर दिए। एक महिला ने बताया कि वह दो महीने पहले ही ईसाई बनी है और उसे मकान और नकद रूपए मिले हैं। महिलाओं ने कारोबारी के बच्चों को मिशनरी स्कूल में पढ़ाने के फायदे गिनाए।

इसके बाद धनवीर सिंह ने पुलिस बुला ली। इन महिलाओं को पुलिस पकड़ कर ले गई। उनके साथ आए दोनों युवक भाग गए। महिलाओं के पास मौजूद प्रचार सामग्री को पुलिस ने जब्त कर लिया। धनवीर सिंह ने इस मामले में पुलिस के पास FIR दर्ज करवा दी है। पुलिस आगे जाँच करके इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -