Homeव्हाट दी फ*शौच के लिए बाहर गए व्यक्ति को निगलने लगा अजगर, कुल्हाड़ी से काटकर ग्रामीणों...

शौच के लिए बाहर गए व्यक्ति को निगलने लगा अजगर, कुल्हाड़ी से काटकर ग्रामीणों ने बचाया: जबलपुर की हैरतअंगेज घटना का वीडियो वायरल

ग्रामीण ने अजगर का मुँह पकड़कर मदद की गुहार लगाई। वहाँ से गुजर रहे अन्य ग्रामीणों ने चीखें सुनकर घटना स्थल पर पहुँचकर अजगर को देखा। अजगर ने उस ग्रामीण को पूरी तरह से जकड़ रखा था।

मध्य प्रदेश के जबलपुर के ग्राम कल्याणपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पर एक ग्रामीण शौच के लिए जंगल में गया था, जब उस पर अचानक 15 फुट लंबे अजगर ने हमला कर दिया। अजगर ने अपनी पूँछ से ग्रामीण की गर्दन को पकड़कर उसे निगलने की कोशिश की। हालाँकि युवक ने खुद की होशियारी से अपनी जान बचा ली।

इस भयावह मंजर को देखकर ग्रामीण ने अजगर का मुँह पकड़कर मदद की गुहार लगाई। वहाँ से गुजर रहे अन्य ग्रामीणों ने चीखें सुनकर घटना स्थल पर पहुँचकर अजगर को देखा। अजगर ने उस ग्रामीण को पूरी तरह से जकड़ रखा था। ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तत्परता से अजगर को ग्रामीण से अलग करने की कोशिश की।

ग्रामीणों के पास कोई अन्य साधन न होने के कारण उन्होंने कुल्हाड़ी, पत्थर और अन्य धारदार हथियारों का उपयोग करके अजगर को मार डाला। इस घटना में अजगर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए।

वन विभाग के अधिकारी महेश चंद्र कुशवाहा का कहना है कि नियमों के मुताबिक अगर इंसान की जान बचाने के लिए किसी जानवर की हत्या की जाती है तो वह अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। वन विभाग अधिकारी महेश चंद्र कुशवाहा के मुताबिक, इस घटना में ग्रामीणों ने एक युवक जान बचाने के लिए ऐसा किया। अगर वह अजगर को नहीं मारते तो वह युवक को मार देता। ऐसे में इस मामले में किसी भी ग्रामीण पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -