Homeदेश-समाज'किसानों से कहो अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाएँ, हाइवे खोलने पर बनाएँ सहमति': सुप्रीम कोर्ट ने...

‘किसानों से कहो अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाएँ, हाइवे खोलने पर बनाएँ सहमति’: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा से कहा – बातचीत कीजिए, शम्भू बॉर्डर पर डटे हैं प्रदर्शनकारी

सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान पंजाब और हरियाणा से कहा कि वह अपने मुद्दे भी दें, जिससे कमिटी को काम करने में आसानी हो। कोर्ट ने कहा है कि कमिटी उन मुद्दों को सुलझाएगी, जो राज्य उसे बताएँगे। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पंजाब और हरियाणा से कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठें और उनसे हाइवे खोलने के मुद्दे पर बात करें।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब से कहा है कि वह किसानों को समझा कर उनके प्रदर्शन से ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाए और हाइवे खुलवाए। कोर्ट ने हरियाणा से भी किसान आंदोलनकारियों से बातचीत करके हाइवे खोलने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान पंजाब और हरियाणा से भी आपस में बातचीत करने को कहा है।

गुरुवार (22 अगस्त, 2024) को सुप्रीम कोर्ट शंभू बॉर्डर पर जमे किसानों और उनके कारण बंद हाइवे के मुद्दे की सुनवाई कोर्ट कर रहा था। कोर्ट ने इस दौरान कहा वह एक सप्ताह में किसानों के मुद्दे समझने के लिए कमिटी का गठन कर देगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह कमिटी बनाने की बात पिछली सुनवाइयों में की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान पंजाब और हरियाणा से कहा कि वह अपने मुद्दे भी दें, जिससे कमिटी को काम करने में आसानी हो। कोर्ट ने कहा है कि कमिटी उन मुद्दों को सुलझाएगी, जो राज्य उसे बताएँगे। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पंजाब और हरियाणा से कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठें और उनसे हाइवे खोलने के मुद्दे पर बात करें।

सुप्रीम कोर्ट को पंजाब ने बताया है कि किसान हाइवे खोलने के मुद्दे पर राजी हैं लेकिन वो ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ ही प्रदर्शन करना चाहते हैं। कोर्ट ने इस पर कहा कि उन्हें ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर कहा जाए। सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा ने भी ट्रैक्टर ट्रॉली सम्बन्धित बात बताई है।

किसानों के प्रदर्शन में ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर सुप्रीम कोर्ट राजी नहीं है। कोर्ट ने इस बीच अम्बाला के पुलिस अधिकारियों और पंजाब के पुलिस अधिकारियों को साथ बैठ कर हाइवे खोलने को लेकर बातचीत करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस दौरान कहा है कि वह जो कमिटी बनाएगा, उसे कुछ शक्तियाँ भी देगा, जिससे उसके सुझाव माने जाएँ।

सुप्रीम कोर्ट यह सुनवाई हरियाणा की याचिका पर कर रहा है। हरियाणा सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के हाइवे खोलने के आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट के आदेश पर हरियाणा को ऐतराज है क्योंकि इससे किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दिल्ली पहुंचेगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -