Homeदेश-समाजमदरसे में ले जाकर किया बलात्कार, शादी के लिए पूछा तो मिली मौत की...

मदरसे में ले जाकर किया बलात्कार, शादी के लिए पूछा तो मिली मौत की धमकी: कौशांबी में FIR होते ही बिलाल अहमद फरार

पीड़िता ने बताया कि उसके गाँव का रहने वाले जफर अहमद का बेटा बिलाल पिछले एक महीने से उसका रेप कर रहा है। बिलाल ने पीड़िता को निकाह का झाँसा भी दिया था। 1 नवंबर 2024 को बिलाल ने पीड़िता को गाँव के एक मदरसे में बुलाया और वहाँ भी रेप किया। जब पीड़िता को खुद के गर्भवती होने का शक हुआ तो उसने बिलाल पर निकाह का दबाव बनाया। हालाँकि, बिलाल अहमद निकाह की बात से साफ मुकर गया।

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक मदरसे में रेप करने का मामला सामने आया है। रेप का विरोध करने पर पीड़िता को शादी का वादा करके चुप करा दिया गया। आरोपित का नाम बिलाल अहमद है। पुलिस ने बुधवार (13 नवंबर 2024) को इस मामले में केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही बिलाल अहमद फरार हो गया है।

यह मामला कौशाम्बी के थाना क्षेत्र महेवाघाट की है। यहाँ बुधवार को 26 वर्षीया पीड़िता ने पुलिस में तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि उसके गाँव का रहने वाले जफर अहमद का बेटा बिलाल पिछले एक महीने से उसका रेप कर रहा है। बिलाल ने पीड़िता को निकाह का झाँसा भी दिया था। 1 नवंबर 2024 को बिलाल ने पीड़िता को गाँव के एक मदरसे में बुलाया और वहाँ भी रेप किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब पीड़िता को खुद के गर्भवती होने का शक हुआ तो उसने बिलाल पर निकाह का दबाव बनाया। हालाँकि, बिलाल अहमद निकाह की बात से साफ मुकर गया। बिलाल ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। मजबूर होकर पीड़िता ने पुलिस में प्रार्थना पत्र दी। प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

पीड़िता की ओर से मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने बिलाल अहमद को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 81 और 351 (3) के तहत दर्ज किया है। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। खुद पर FIR दर्ज होने की जानकारी मिलते ही बेलाल फरार हो गया।

शुक्रवार (15 नवंबर) को पुलिस ने बताया कि आरोपित की तलाश के लिए टीमों को गठित कर के दबिश दी जा रही है। मामले में जाँच व अन्य कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपित और पीड़िता दोनों एक ही मजहब से हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -