Homeराजनीति'इलेक्शन तो दुनिया जीतती है, आप हार कर दिखाएँ तो माने': अवध ओझा का...

‘इलेक्शन तो दुनिया जीतती है, आप हार कर दिखाएँ तो माने’: अवध ओझा का बजा बाजा तो मीमबाजों को याद आए ‘राजा’, कहा- पटपड़गंज था तो छोड़ दिए, पूर्वांचल होता तो काउंटिंग रुकवा देते

अवध ओझा की चुनावी मैदान में हुई इस फजीहत के बाद उनके नाम पर और पुराने डॉयलॉगों पर कई मीम्स शेयर हो रहे हैं। लोग उनका ये कहकर मजाक उड़ा रहे हैं कि राजनीति के चक्कर में कोचिंग नहीं छोड़नी चाहिए। अब तो वो करियर भी चौपट, ये भी।

दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे अवध ओझा को भारतीय जनता पार्टी के रवींद्र नेगी के सामने मुँह की खानी पड़ी। ताजा आँकड़ों के मुताबिक अवध ओझा इस समय रवींद्र नेगी से करीबन 12 हजार वोट पीछे चल रहे हैं और रवींद्र नेगी को अब तक कुल 36 हजार वोट आ चुके हैं।

अवध ओझा की चुनावी मैदान में हुई इस फजीहत के बाद उनके नाम पर और पुराने डॉयलॉगों पर कई मीम्स शेयर हो रहे हैं। लोग उनका ये कहकर मजाक उड़ा रहे हैं कि राजनीति के चक्कर में कोचिंग नहीं छोड़नी चाहिए। अब तो वो करियर भी चौपट, ये भी।

नीचे देख सकते हैं कि अवध ओझा की तस्वीर के साथ लिखा जा रहा है- “इलेक्शन तो दुनिया जीतती है साहब, आप हार के देखें तो मानें।”

एक मीम में लिखा गया- “वो तो पटपड़गंज था इसलिए छोड़ दिया। अपना पूर्वांचल होता तो काउंटिंग रुकवा देते।”

एक मीम में देख सकते हैं नेटिजन्स ने अवध ओझा के स्टाइल का मजाक बनाते हुए लिखा है- “जीत क्या जीत? हार में भी लोग आपकी बात करें ये होती है राजा मेंटेलिटी। आप हार रहे हो लेकिन हर जगह आपकी चर्चा हो ये होता है राजा का व्यक्तित्व।”

ऐसे ही तमाम वीडियो, तस्वीर और डायलॉग के जरिए अवध ओझा को लेकर सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं। लोग उनके राजनीति में आने के फैसले को ही गलत बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि इससे बढ़िया अगर ये क्लास देते तो साख बची रहती।

बता दें कि अवध ओझा सोशल मीडिया पर अपनी कोचिंग क्लास में करने वाले ढंग के कारण वायरल हुए थे। इसके बाद उनकी कई वीडियो सामने आई जिसमें वो इस्लाम को पूरी दुनिया में रोशनी लाने वाला मजहब बताते थे और भगवान कृष्ण पर विवादित टिप्पणी करते थे। सोशल मीडिया पर इन कारणों से उनकी खूब आलोचना हुई लेकिन फिर भी AAP ने उन्हें राजनीति में उतरने का मौका दिया और उनका जमकर प्रचार भी किया। हालाँकि, नतीजे देख लगता है कि किस्मत इस बार अवध ओझा के साथ नहीं थी। खबर लिखे जाने वो रवींद्र नेगी से 12 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -