Homeदेश-समाज'डॉक्टर' बन खालिद खान हिन्दू नाबालिग लड़की के पीछे पड़ा, इलाज के बहाने रखवाने...

‘डॉक्टर’ बन खालिद खान हिन्दू नाबालिग लड़की के पीछे पड़ा, इलाज के बहाने रखवाने लगा रोजा: शरीर पीला पड़ने पर बच्ची ने मुँह खोला, आरोपित पुलिस की गिरफ्त में

मामले में तिलवारा पुलिस ने आरोपित खालिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। तिलवारा थाने के प्रभारी ब्रजेश मिश्रा के मुताबिक आरोपित के खिलाफ लड़की को गुमराह करने, धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के लिए कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जबलपुर में एक होम्योपैथिक डॉक्टर खालिद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप लगा है कि उसने एक नाबालिग हिन्दू लड़की को इस्लाम कबूल करने के लिए उकसाया। इसके बाद लड़की का व्यवहार बदल गया जिसे देख घरवाले काफी परेशान हो गए। लड़की घरवालों से बात कम करती थी और हिन्दू रीति रिवाजों में दिलचस्पी लेना बंद कर दिया था। लड़की की धार्मिक सोच में बदलाव के बाद इसका खुलासा हुआ।

हिन्दू लड़की को खालिद ने झांसे में लिया

बताया जा रहा है कि लड़की अगस्त 2024 में बीमार पड़ गई थी और उसके परिजन लड़की को होम्योपैथिक डॉक्टर खालिद खान के क्लिनिक पर ले गए थे। उसका क्लिनिक क्रेशर बस्ती इलाके में है। नाबालिग लड़की से सेहत की जानकारी लेते वक्त खालिद ने उससे उसका मोबाइल नंबर पूछ लिया। वो लगातार लड़की को फोन करने लगा। खालिद लड़की पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मानसिक तौर पर दबाव डालने लगा। लड़की उसके झाँसे में आ गई और रमजान में रोजा रखने लगी।

जब लड़की के घरवालों ने देखा कि लड़की काफी कमजोर होती जा रही है और उसका शरीर पीला पड़ रहा है तब लड़की माँ ने उससे बात की। लड़की ने इस दौरान सारी बातें बता दी। उसने कहा कि खालिद खान के कहने पर उसने रोजा रखा है। इस मामले में तिलवारा पुलिस ने आरोपित खालिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। तिलवारा थाने के प्रभारी ब्रजेश मिश्रा के मुताबिक आरोपित के खिलाफ लड़की को गुमराह करने, धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के लिए कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में बजरंग दल समेत कई हिन्दू संगठन घटना के विरोध में सड़कों पर उतर आए और 4 अप्रैल की शाम को प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और जमकर नारेबाजी की। इन लोगों ने आरोपित खालिद खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की माँग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खालिद खान ने अब तक कितनी मासूम बच्चियों को अपने झाँसे में लिया है पुलिस इसका खुलासा करे। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता से ज्यादा अभिषेक बनर्जी से क्यों नाराज है बंगाल? सत्ता, घोटालों और अहंकार की राजनीति ने कैसे बनाया जनता के गुस्से का सबसे...

बंगाल में TMC की करारी हार के बाद जनता का सबसे बड़ा निशाना ममता बनर्जी के भतीजे और राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी बने हैं।

आज जहाँ से पकड़ा गया है आतंकी मोहम्मद शेख, वहीं के रहने वाले थे बाटला हाउस एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी: ‘आतंक की नर्सरी’...

यूपी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाकर Target Killing की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अब वो आतंकी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
- विज्ञापन -