Homeविविध विषयअन्यPak ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन: जवाबी कार्रवाई में भारत ने मार गिराए...

Pak ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन: जवाबी कार्रवाई में भारत ने मार गिराए 4 सैनिक, 3 चौकियाँ भी तबाह

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जिले के कृष्णा घाटी में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए भारतीय क्षेत्र में गोलीबारी की थी। जिसमें सेना का एक जवान भी वीरगति को प्राप्त हुआ था, लेकिन भारतीय सेना की कार्रवाई में 2 घुसपैठिए भी मार दिए गए थे।

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक आज (नवंबर 13, 2019) सुबह 7 बजे से ही राजौरी के केरी क्षेत्र में गोलाबारी चालू है।

मंगलवार (नवंबर 12, 2019) को भी शाहपुर, कीरनी और बालाकोट में संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ और रिहायशी इलाकों समेत सैन्य चौकियों पर भी गोले दागे गए। भारतीय जवानों ने इसका मुॅंहतोड़ जवाब दिया।

भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की 3 चौकियाँ तबाह कर दी। इसके अलावा 3 से 4 पाकिस्तानी सैनिक मारे जाने की सूचना भी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से क्षेत्र के गाँव कस्बा, मंधारा, कीरनी, इस्लामाबाद, गूंतरियाँ, काईयाँ, अपर शाहपुर, लोअर शाहपुर के साथ ही नियंत्रण रेखा से दूरदराज के गाँव गलीपिंडी और कंडियार तक गोले दागे गए थे। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोगों ने सुरक्षित जगहों पर पनाह ली।

इसके अलावा बता दें, इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जिले के कृष्णा घाटी में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए भारतीय क्षेत्र में गोलीबारी की थी। जिसमें सेना का एक जवान भी वीरगति को प्राप्त हुआ था, लेकिन भारतीय सेना की कार्रवाई में 2 घुसपैठिए भी मार दिए गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।

CJP का मंच बना ‘मोदी विरोधी बैटलग्राउंड’… जानें- वामपंथी और विपक्षी दल कैसे कर रहे छात्रों के आंदोलन का इस्तेमाल, विदेशी फंडिंग और खालिस्तानी...

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन भटकाकर विपक्ष अपनी राजनीति चमका रहा है। विदेशी फंडिंग और हिंसा के बीच पीएम मोदी ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान किया।
- विज्ञापन -