Homeराजनीति'आपातकाल' मिलाकर भी इंदिरा गाँधी रह गईं पीछे, 'लगातार सबसे ज्यादा दिन' प्रधानमंत्री पद...

‘आपातकाल’ मिलाकर भी इंदिरा गाँधी रह गईं पीछे, ‘लगातार सबसे ज्यादा दिन’ प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले दूसरे नेता बने PM मोदी, 4078 दिन का कार्यकाल पूरा, 6 चुनावों में मिली जीत

देश के इतिहास में नेहरू के बाद पीएम मोदी देश के दूसरे लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने वाले नेता बन गए हैं। इंदिरा गाँधी के 4077 दिन के रिकॉर्ड से वे आगे निकल गए हैं। पीएम मोदी देश के एकमात्र गैरकॉन्ग्रेसी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में दो बार लगातार सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार (25 जुलाई 2025) को नरेन्द्र मोदी ने लगातार 4078 दिन कार्यभार संभाला। उनका कार्यकाल अभी जारी है। जबकि इंदिरा गाँधी ने लगातार 4077 दिन प्रधानमंत्री रहीं। हालाँकि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू अभी सबसे आगे हैं जिन्होंने 15 अगस्त 1947 से लगातार 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री रहे यानी कुल 6130 दिन।

इंदिरा गाँधी से आगे निकले नरेन्द्र मोदी

इंदिरा गाँधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहीं। इस दौरान 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 के बीच 21 महीने का आपातकाल का दौर भी आया। 16 मार्च 1977 को लोकसभा चुनाव में इंदिरा गाँधी और कॉन्ग्रेस की करारी हार के बाद उन्हें सत्ता से बेदखल होना पड़ा।

लगातार 6 बार नरेन्द्र मोदी को मिला जनता का आशीर्वाद

प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वह अभी भी प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने लगातार तीन लोकसभा चुनावों में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन को जीत दिलाई। इस मामले में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की बराबरी की है, जिनके नेतृत्व में कॉन्ग्रेस लगातार सत्तासीन रही।

राज्य और केंद्र मिलाकर बात करें तो नरेन्द्र मोदी के समान कोई दूसरा नेता भारत के इतिहास में नहीं है, जो 6 बार लगातार मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बने। एक निर्वाचित सरकार के मुखिया के तौर पर पीएम मोदी का कार्यकाल सबसे लंबे कार्यकालों में एक है।

गुजरात में 7 अक्टूबर 2001 से मुख्यमंत्री पद पर विराजमान नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2002, 2007 और 2012 का विधानसभा चुनाव बीजेपी ने लड़ा और जीत हासिल की।

मुख्यमंत्री रहते हुए उनके नेतृत्व में बीजेपी ने 2014 का चुनाव लड़ा और जबरदस्त जीत हासिल की। इसके बाद 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव भी एनडीए ने उनके नेतृत्व में लड़ा और सत्ता पर काबिज हुई।

आजाद भारत में पैदा होने वाले पहले पीएम

देश की आजादी के बाद पैदा होने वाले नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ साथ सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने वाले गैर कॉन्ग्रेसी नेता भी हैं, जो लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीत कर प्रधानमंत्री बने हैं।

उन्होंने दो लगातार बार 5 साल का कार्यकाल भी पूरा किया और तीसरा कार्यकाल चल रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘ऐसा तो हर जगह होता है’ से ‘कॉम्प्रोमाइज करना होगा’ तक: कैसे सामान्य बनाया जाता रहा कास्टिंग काउच का मुद्दा? संचिता उगले की मौत...

संचिता उगले की मौत के बाद फिर चर्चा में आया कास्टिंग काउच। कलाकारों के अनुभव, विवादित बयान और मनोरंजन जगत में शोषण की मानसिकता।

PM नरेंद्र मोदी के 4399 दिन: यात्रा एक ऐसे जननेता की, जिनके लिए राजनीति है राष्ट्रनिर्माण की साधना, सेवा का दायित्व

4,399 दिन केवल कैलेंडर की गिनती नहीं हैं। ये दिन सेवा के हैं, संघर्ष के हैं, संकल्प के हैं, अनुशासन के हैं, तपस्या के हैं और करोड़ों भारतीयों के विश्वास के हैं।
- विज्ञापन -