Homeदेश-समाजछत्तीसगढ़ में STF और DRG को बड़ी कामयाबी 10 नक्सली आतंकी ढेर

छत्तीसगढ़ में STF और DRG को बड़ी कामयाबी 10 नक्सली आतंकी ढेर

SP मोहित गर्ग ने बताया कि अभी तक नक्सलवादियों के 10 शव के साथ मौके से 11 हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलियों का सर्च अभी अभियान अभी जारी है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ एसटीएफ और डीआरजी के जवानों द्वारा की गई मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के ढेर किया गया। ख़बरों की मानें तो इंद्रावती नदी के पास सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सलियों को मार गिराया गया। बता दें कि पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के पास से 11 हथियार भी बरामद किए हैं।

बीजापुर के SP मोहित गर्ग ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए कहा कि जवानों और नक्सलियों के बीच काफ़ी समय तक मुठभेड़ हुई है, जिसमें दोनों ओर से फ़ायरिंग की गई। उन्होंने कहा कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की संयुक्त टीम नक्सलवाद विरोधी अभियान चला रही थी, जिसमें नक्सलियों को मार गिराया गाया है।

गर्ग ने बताया कि अभी तक नक्सलवादियों के 10 शव के साथ मौके से 11 हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलियों का सर्च अभी अभियान अभी जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -