Homeविविध विषयअन्यपुर्तगाल की धमाकेदार जीत, इंग्लैंड रुका, कोलंबिया ने मारी बाज़ी

पुर्तगाल की धमाकेदार जीत, इंग्लैंड रुका, कोलंबिया ने मारी बाज़ी

एक और दिन, कई नई कहानियां। कहीं रोनाल्डो ने अपने गोलों से महफिल लूटी, कहीं घाना ने इंग्लैंड को रोककर पूरे ग्रुप का समीकरण बदल दिया। उधर कोलंबिया ने डीआर कांगो को हराकर नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज के हर बड़े मुकाबले का विस्तृत विश्लेषण पढ़िए इस रिपोर्ट में।

आज सभी को इंतजार था कि क्या क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल सभी कंट्रोवर्सियों को पीछे छोड़ अच्छा फुटबॉल खेलेगी। भारतीय समयानुसार रात साढ़े दस बजे पुर्तगाल की टीम ह्यूस्टन स्टेडियम में उज़्बेकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरी। सभी दर्शकों को देखना था कि पुर्तगाल एक टीम के तौर पर खेलती है या अब भी तमाम खिलाड़ी व्यक्तिगत कुंठाओं को लेकर मैदान में उतरेंगे।

मैच शुरू होता है। मैच के छठे मिनट में ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक गोल दाग देते हैं। पुर्तगाल कमजोर उज़्बेकिस्तान पर लगातार हमले करती रहती है। गेंद ज्यादातर उज़्बेकिस्तान के हाफ में ही घूमती रहती है।

उज़्बेकिस्तान के गोलकीपर काफी अच्छा बचाव करते हैं। इसके बावजूद अटैकिंग रणनीति के साथ मैदान में उतरी रॉबर्टो मार्टिनेज़ की पुर्तगाल यह मैच 5-0 से जीत जाती है। नूनो मेंडेस ने पहले हाफ में पुर्तगाल को मिली एक फ्री-किक पर शानदार गोल दागकर जता दिया कि क्यों वह वर्तमान में संपूर्ण विश्व के सबसे बेहतरीन लेफ्ट बैक माने जाते हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस मैच में दो गोल स्कोर करते हैं। आगे मैच की अंतिम घड़ियों तक वह अपने तीसरे गोल के लिए छटपटाते नजर आते हैं, पर उज़्बेकी गोलकीपर हैट्रिक मारने की उनकी मंशा को धूमिल कर देते हैं।

आगे, बोस्टन में इंग्लैंड का सामना था घाना की टीम से। इनाकी विलियम्स, आय्यू, सेमेन्यो और पार्टे जैसे अनुभवी अटैकिंग माइंडसेट वाले खिलाड़ियों के होते हुए भी कोच कुईरोज़ ने घाना की टीम को 5-4-1 की फॉर्मेशन के साथ मैदान पर उतारा था। स्टार खिलाड़ियों से सजी इंग्लैंड की टीम ने काफी कोशिशें कीं, मगर आज बेहतरीन डिफेंसिव फुटबॉल खेल रही घाना के आगे उनकी एक न चली। यह मैच 0-0 के स्कोर के साथ ड्रॉ रहा। सभी को लगेगा कि घाना आखिर क्यों इतना रक्षात्मक फुटबॉल खेल रही थी, परंतु टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की अपनी उम्मीदों को ईंधन देने के लिए इंग्लैंड जैसी सुगठित टीम के खिलाफ लिया गया एक अंक भी बड़े मायने रखता है।

आगे, इसी ग्रुप की दो टीमों को आपस में भिड़ना था। टोरंटो में क्रोएशियाई टीम का मुकाबला पनामा से होने जा रहा था। क्रोएशियाई टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। बुदिमिर द्वारा मैच के 54वें मिनट में लगाए गए गोल की बदौलत क्रोएशिया यह मैच जीत जाती है। लेकिन पनामा ने भी अच्छी फुटबॉल खेली। उपरोक्त दो मैचों के नतीजों के चलते ग्रुप एल में फिलहाल इंग्लैंड एक जीत और एक ड्रॉ के साथ पहले स्थान पर काबिज है। घाना ने इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ खेलकर एक और अंक अर्जित किया, इसलिए वह दूसरे स्थान पर है। क्रोएशियाई टीम आज की जीत के बावजूद तीसरे स्थान पर है। यह ग्रुप अब काफी रोचक हो गया है।

आगे, मैक्सिको में ग्रुप के का एक अन्य मुकाबला खेला गया। कोलंबिया का सामना था डीआर कांगो की टीम से। यह भी बेहद रोचक मैच रहा। कोलंबिया ने विरोधी गोलपोस्ट पर कुल बीस दफा निशाना लगाया, जिसमें से नौ दफा गेंद टार्गेट पर रही। परंतु इन नौ मौकों में भी कोलंबिया केवल एक ही गोल कर सकी। डेनियल मुन्योज़ के निर्णायक गोल और लुई डियाज़ के नेतृत्व में कोलंबिया ने घातक अटैकिंग फुटबॉल खेली, जिसका तोड़ डीआर कांगो की टीम नहीं ढूंढ सकी और वह 1-0 से यह मैच हार गई।

इस जीत के साथ कोलंबिया पुर्तगाल को दूसरे स्थान पर धकेलते हुए अपने ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इसी के साथ कोलंबिया ने राउंड ऑफ़ 32 में भी अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर ली है। इस ग्रुप की स्थिति भी अब बेहद रोमांचक हो गई है।

अब, कल ग्रुप स्टेज के कुल छह मुकाबले खेले जाने हैं। भारतीय समयानुसार रात साढ़े बारह बजे, जहां वैंकूवर में घरेलू समर्थकों के सामने कनाडा की टीम जॉनाथन डेविड के नेतृत्व में स्विट्जरलैंड से भिड़ेगी, वहीं ठीक इसी समय सिएटल में बोस्निया एवं हर्ज़ेगोविना की टीम का सामना होगा कतर के लड़ाकों से।

फिर, रात साढ़े तीन बजे अटलांटा स्टेडियम में मजबूत इरादों के साथ मोरक्को हैती के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर अपने ग्रुप में ब्राजील पर दबाव बनाने के मंसूबों के साथ खेलती नजर आएगी। और इसी समय मियामी में ब्राजील बनाम स्कॉटलैंड के मैच का किक-ऑफ होगा। ग्रुप सी के ये दोनों मुकाबले इस ग्रुप में ब्राजील और मोरक्को की स्थिति तय करेंगे।

आगे, कल सुबह भारतीय समयानुसार साढ़े छह बजे दक्षिण अफ्रीका की टीम दक्षिण कोरिया से लड़ती दिखेगी और मैक्सिको सिटी में एक बार फिर घरेलू समर्थकों का प्यार दिलों में लिए, उनके समर्थन के साथ, मैक्सिको की टीम चेक रिपब्लिक से लोहा लेती नजर आएगी।

इस प्यारे खेल की प्यारी कहानियां चलती रहेंगी। बतकही जारी रहेगी। फुटबॉल के प्रति अगाध प्रेम मन में लिए आप भी बने रहिएगा साथ।

वीवा ला फुटबॉल।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

गौरव बडोला
गौरव बडोला
दिन में दिहाड़ी करता हूं, रात को कोरे कागज़ पर अपने ख्वाबों की दुनिया बुनता हूं। फुटबॉल और साहित्य को जीता हूं।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ब्रिटेन के ‘ग्रूमिंग गैंग’ जैसा है भारत में ‘लव-जिहाद’ और धर्मांतरण का खेल: भारत को निशाने पर लिए बैठे हैं ‘मजहब के फरिश्ते’, सतर्क...

UK के ग्रूमिंग गैंग्स का मामला भारत के लिए चेतावनी है। यह किसी समुदाय के खिलाफ नारेबाजी की नहीं, बल्कि लव जिहाद पर नेटवर्क-आधारित जाँच की है।

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।
- विज्ञापन -