दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तिलचट्टों का कथित प्रदर्शन शुक्रवार (3 जुलाई 2026) को 14वें दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए आए ‘एक्टिविस्ट’ सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन उन्हें दूसरों का खाना नहीं पच रहा है। इस कथित प्रदर्शन में लगातार कम होती भीड़ से वो खीझ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह CJP समर्थकों को ठूँस-ठूँसकर खाने वाला बता रहे हैं।
सोनम वांगचुक ने मंच से कहा, “आप यहाँ क्या करते हैं, आप यहाँ ठूस-ठूसकर खाना खाते हैं। यह मुझे थोड़ा दुखद लगता है। मैं चाहता हूँ कि आप लोग भी कम से कम एक दिन का अनशन करें। जब आप यहाँ आते हैं तो हमारी संवेदना में या समर्थन में कम से कम दिन का अनशन करें। लेकिन आप खाना चाहे तो जरूर खाएँ ये ऑप्शन हो आपके लिए।”
सोनम वांगचुक ने आगे कहा, “अगर आप अनशन करेंगे तो आपको बहुत फायदे होंगे, नहीं करेंगे तो आप मोटे होंगे, बीमार पड़ेंगे और मर जाएँगे जल्दी हमसे, जो अनशन पर बैठे हैं। ऐसे में आप कम से कम हमारे साथ फायदे लीजिए और एक दिन का अनशन कीजिए।”
जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल में बैठे सोनम वांगचुक ने ज़ाहिर किया अपना दर्द
— OpIndia.tv (@OpIndia_tv) July 3, 2026
कॉकरोचों से कहा- "आप लोग ठूंस-ठूंसकर खा रहे हैं, मुझे ये सब देखकर बड़ा दुःख होता है" pic.twitter.com/VnXCDqG5GY
इस बयानबाजी के दौरान उनके साथ CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके और अन्य लोग भी नजर आए। गौरतलब है कि NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग को लेकर CJP ने प्रदर्शन शुरू किया है। हालाँकि, इसमें ना के बराबर ही लोग पहुँच रहे हैं।

