Homeदेश-समाजनव-बौद्ध भतीजे ने चाचा के खून से आंबेडकर की तस्वीर पर लगाया तिलक, बुद्ध...

नव-बौद्ध भतीजे ने चाचा के खून से आंबेडकर की तस्वीर पर लगाया तिलक, बुद्ध कथा के चंदे पर हुआ कत्ल

उत्तर प्रदेश के हरदोई में 'बुद्ध कथा' के चंदे को लेकर एक भतीजे ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। 10 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने सोते हुए चाचा को फावड़े से काट डाला और फिर उनके खून से आंबेडकर, बुद्ध और संत रविदास की तस्वीरों पर तिलक लगाया।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक नव-बौद्धों के धार्मिक आयोजन के चंदे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहाँ 10 हजार रुपये की अतिरिक्त रकम न मिलने पर भतीजे ने अपने 55 वर्षीय चाचा की फावड़े से वार कर हत्या कर दी और कथित तौर पर उनके खून से अपने महापुरुषों – डॉक्टर अंबेडकर, संत रविदास और बुद्ध – की तस्वीरों पर तिलक लगाया।

हिंदी समाचार पत्र ‘दैनिक भास्कर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना हरपालपुर थाना क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव की है। मृतक के परिवार के अनुसार, गांव में 23 से 27 नवंबर तक बुद्ध कथा का आयोजन हुआ था और उनके परिवार की ओर से पहले ही लगभग 4 हजार रुपये का चंदा दिया जा चुका था। आरोप है कि इसके बावजूद मृतक जयपाल के भतीजे छत्रपाल ने 10 हजार रुपये और मांगे, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई।

28 नवंबर की रात करीब 10 बजे जयपाल अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। परिवार का आरोप है कि इसी दौरान छत्रपाल वहाँ पहुँचा और चंदे को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में पास रखा फावड़ा उठाकर जयपाल के चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हमले के बीच जयपाल को बचाने आए 65 वर्षीय बुजुर्ग रतिराम पर भी फावड़े से वार किया गया। गंभीर रूप से घायल रतिराम को पहले मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और फिर हालत नाजुक होने पर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

परिजनों का यह भी आरोप है कि हत्या के बाद छत्रपाल ने जयपाल के खून से बुद्ध, डॉ. भीमराव आंबेडकर और संत रविदास की तस्वीरों पर तिलक लगाया। इस कृत्य के पीछे की मंशा को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है और पुलिस इस पहलू की छानबीन कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह ने बताया कि गांव में मूर्ति स्थापना के लिए चंदा मांगने को लेकर हुए विवाद के दौरान छत्रपाल ने फावड़े से हमला कर जयपाल की हत्या की और रतिराम को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी छत्रपाल को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना के बाद गांव में संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक जयपाल की पत्नी का निधन करीब 15 वर्ष पहले हो चुका था और परिवार में उनके तीन बेटे तथा दो बेटियाँ हैं। पिता की हत्या के बाद परिवार में शोक का माहौल है और गांव में इस वारदात को लेकर हलचल बनी हुई है।

रामकथा की तर्ज पर होती है ‘बुद्ध कथा’

उत्तर प्रदेश के हरदोई और आसपास के ग्रामीण इलाकों में आयोजित होने वाली ‘बुद्ध कथा’ एक सामाजिक-धार्मिक और वैचारिक कार्यक्रम है, जो पिछले कुछ वर्षों में आंबेडकरवादी और नव-बौद्ध (Neo-Buddhist) आंदोलन के विस्तार के साथ तेजी से लोकप्रिय हुआ है।

पारंपरिक रूप से बौद्ध पर्व (जैसे बुद्ध पूर्णिमा या धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस) पहले से मनाए जाते रहे हैं, लेकिन गाँव-गाँव में 5 से 7 दिनों तक चलने वाली ‘बुद्ध कथा’ (भागवत कथा या रामकथा की तर्ज पर) का चलन पिछले 8 से 10 वर्षों में विशेष रूप से बढ़ा है। हरदोई के विभिन्न गाँवों (जैसे जरेली, चितराई, करनपुर मतनी आदि) में इसका नियमित आयोजन देखा जाता है। मंच पर भगवान बुद्ध, डॉ. बी.आर. आंबेडकर, संत रविदास, ज्योतिराव फुले और छत्रपति शाहूजी महाराज की तस्वीरें या प्रतिमाएं लगाई जाती हैं। कार्यक्रम की शुरुआत ‘त्रिशरण’ और ‘पंचशील’ के पाठ से होती है। कथावाचक संगीत और ढोलक-हारमोनियम की थाप पर गौतम बुद्ध के जीवन प्रसंग (सिद्धार्थ से बुद्ध बनने की यात्रा, अंगुलिमाल, आम्रपाली आदि के प्रसंग) सुनाते हैं।

इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर बहुजन और दलित समाज में सामाजिक जागरूकता लाना, जातिगत भेदभाव और अंधविश्वास के खिलाफ संदेश देना तथा गौतम बुद्ध, डॉ. भीमराव आंबेडकर और संत रविदास जैसे महापुरुषों के विचारों का प्रचार-प्रसार करना है। कई बार गाँव में आंबेडकर या बुद्ध की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भी यह कथा कराई जाती है।

इन कथाओं का आयोजन मुख्य रूप से स्थानीय आंबेडकरवादी और बौद्ध समितियां, ग्राम स्तर के युवा संगठन या बहुजन समाज के प्रबुद्ध लोग आपसी सहयोग और चंदे के माध्यम से करते हैं। इसी चंदे के चलते इस बार ये खूनी वारदात भी हुई है।


Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

H&M, Zara के कपड़े सिलने वाले मजदूर खुद क्यों सड़कों पर हैं?

H&M, Zara और दुनिया के दूसरे बड़े ब्रांड्स के कपड़े बांग्लादेश में तैयार होते हैं। लेकिन इन कपड़ों को बनाने वाले मजदूर आज 30,000 टका न्यूनतम वेतन की मांग लेकर सड़कों पर हैं। आखिर दुनिया के सबसे सफल कपड़ा उद्योगों में से एक के मजदूरों की जिंदगी इतनी मुश्किल क्यों है?

लिपुलेख पर नेपाल ने क्या यू-टर्न लिया: बालेन शाह ने मोदी से मुलाकात में क्यों नहीं उठाया 200 साल पुराना सीमा विवाद?

लिपुलेख का विवाद 200 साल पुराना है। भारत के पास ऐतिहासिक प्रमाण हैं कि लिपुलेख उसका है लेकिन नेपाल इसे नहीं मानता। वह अपना दावा करता है।
- विज्ञापन -