Homeराजनीति'माफ़ कर दो, हम लोन माफ़ी का राहुल गाँधी वाला वादा पूरा नहीं कर...

‘माफ़ कर दो, हम लोन माफ़ी का राहुल गाँधी वाला वादा पूरा नहीं कर पाए’

मंत्री गोविन्द सिंह ने राहुल गाँधी के वादे को याद करते हुए, इसके पूरे न होने पर जनता से माफ़ी माँगी। हालाँकि उन्होंने इसके लिए प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि...

किसानों की कर्ज माफ़ी का वायदा न पूरा कर सकने के लिए कमलनाथ सरकार में मंत्री गोविन्द सिंह ने आम जनता से माफ़ी माँगी है। 2018 में हुए मध्य प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान तब के कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज को माफ़ करने का वादा किया था। उन्होंने तब यह भी कहा था कि ऐसा न कर पाने की स्थिति में वो अपने मुख्यमंत्री को बदले देंगे।

सामान्य प्रशासन मंत्री गोविन्द सिंह ने राहुल गाँधी के इसी वादे को याद करते हुए, इसके पूरे न होने पर जनता से माफ़ी माँगी। हालाँकि उन्होंने इसके लिए प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि पिछली सरकार हमारे ऊपर 14,000 करोड़ रुपए का कर्जा छोड़ गई है, जिस कारण से हमारी कमलनाथ सरकार वित्तीय दबावों से जूझ रही है।

तमाम जतन के बाद मध्य प्रदेश में वापसी कर पाई कॉन्ग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में पहले चरण में कुल 7,154 करोड़ तथा दिसंबर 2019 लोन माफ़ी के दूसरे चरण में 11,675 करोड़ रुपए की कर्ज माफ़ी की गई, जिसमें से ज्यादातर किसानों पर कर्ज 50,000 रुपए से कम था जबकि वादा 2 लाख रुपए तक के कर्ज को माफ़ करने का किया गया था।

कॉन्ग्रेस सरकार की इस कर्जमाफी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में कॉन्ग्रेस सरकार बनने के साल भर से ज्यादा होने के बावजूद भी अब तक राहुल गाँधी द्वारा किया गया कर्जमाफी का वादा आधा ही पूरा हो सका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -