Homeबड़ी ख़बरपुलवामा: जैश आतंकियों के साथ मुठभेड़, मेजर समेत 4 जवान शहीद

पुलवामा: जैश आतंकियों के साथ मुठभेड़, मेजर समेत 4 जवान शहीद

रविवार की देर रात से ही यह मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त सभी जवान 55 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। खब़र लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है।

पुलवामा से एक और दुखद ख़बर है। सोमवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना के एक मेजर सहित 4 जवान वीरगति को प्राप्त हुए जबकि एक जवान घायल भी हुआ है। गोली-बारी में एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हुई है।

रविवार की देर रात से ही यह मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त सभी जवान 55 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। खब़र लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि पुलवामा के पिंगलिना क्षेत्र में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने इस पूरे क्षेत्र को घेर लिया है।

खबरों की मानें तो जिन आतंकियों को घेर कर सेना ने कार्रवाई शुरू की, वो जैश-ए-मोहम्मद के ही हैं। और ये सभी आदिल अहमद डार के साथी ही हैं। सूत्रों के हवाले से सेना को मिली सूचना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी की गई। सूचना यह भी है कि पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमांइड गाजी राशिद भी इसी इलाके में छिपा हुआ है।

आपको बता दें कि यह वही पुलवामा है जहाँ 14 फरवरी को CRPF के काफ़िले पर आत्मघाती हमला किया गया था और 40 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -