Homeदेश-समाजUP: गौ तस्करी में पकड़े गए आदिल, फिरोज और सलमान, मुठभेड़ में 2 घायल

UP: गौ तस्करी में पकड़े गए आदिल, फिरोज और सलमान, मुठभेड़ में 2 घायल

पुलिस ने इन तस्करों के पास से बिना नंबर की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार, एक बछिया, एक सांड़ के अलावा इंजेक्शन, दो तमँचे, दो कारतूस बरामद किए। इसके बाद घायल तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनकी पहचान आदिल और मोहम्मद फिरोज के रूप में हुई है।

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सिंघावली अहीर थाना और बागपत कोतवाली पुलिस ने रविवार (फरवरी 23, 2020) की रात हुई एक मुठभेड़ के बाद 3 गौ तस्करों को धर दबोचा। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 2 तस्कर घायल हो गए। मगर, पुलिस इस दौरान तीनों तस्करों को पकड़ने में सफल रही।

पुलिस ने इन तस्करों के पास से बिना नंबर की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार, एक बछिया, एक सांड़ के अलावा इंजेक्शन, दो तमँचे, दो कारतूस बरामद किए। इसके बाद घायल तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनकी पहचान आदिल और मोहम्मद फिरोज के रूप में हुई है। जबकि पीछा कर पकड़े गए तीसरे तस्कर का नाम सलमान है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सिंघावली अहीर एसओ शिव प्रकश ने बताया कि रविवार की रात खिंदौड़ा तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवार स्पीड बढ़ाते हुए पुलिस के सामने से भाग निकले।

इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा शुरू करते हुए इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इस पर कोतवाली बागपत पुलिस भी सामने से आ गई। बसोद और मीतली जाने वाले रास्ते पर कार सवारों ने खुद को घिरता हुआ देख दोनों थानों की पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में 2 कार सवार पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जबकि तीसरा सलमान जब मौक़े से भागने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए तीनों तस्कर सलमान, फिरोज, आदिल थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के कस्बा अमीनगर सराय के रहने वाले हैं। ये जंगलों में बेसहारा घूम रहे गोवंशों को पकड़कर उन्हें नशीला इंजेक्शन लगाकर काटते थे और उनके अवशेषों को जंगलो में फेंककर माँस को मेरठ में बेचते थे। इनकी पुलिस को पिछले काफी समय से तलाश थी। पुलिस तस्करों के अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -