Homeदेश-समाज15 साल के लड़के ने अपनी बहन के हाथ-पाँव बाँधकर कई बार किया रेप,...

15 साल के लड़के ने अपनी बहन के हाथ-पाँव बाँधकर कई बार किया रेप, बच्ची की आपबीती सुनकर उड़े होश

पीड़ित बच्ची ने बताया कि उसके भाई ने उसका रेप करने के बाद उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इन सब बातों के बारे बताया तो वो उसका खत्म कर देगा।

चेन्नई में 15 साल के एक नाबालिग लड़के पर अपनी 4 साल छोटी बहन के साथ कई बार बलात्कार करने का आरोप लगा। पुलिस ने सूचना मिलते ही लड़के के ख़िलाफ़ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण बच्चों के पिता ने 1 साल पहले घर छोड़ दिया था और माँ ने भी दूसरी शादी कर ली थी। दोनों बच्चे अपनी माँ के साथ रहते थे।

जानकारी के अनुसार, पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब लड़की ने ये आपबीती अपनी स्कूल की एक दोस्त को बताई। लड़की की बात सुनकर उसकी सहेली हैरान रह गई। उसने तुरंत अपने माता-पिता को इस बारे में सारी बात बताई और मामले में शिकायत दर्ज हुई। शिकायत के आधार पर, विल्लिवक्कम-ऑल विमिन पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट एफआईआर दर्ज हुई।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि लड़की के भाई ने अपनी बहन के हाथ-पैर बाँधकर कई बार उसके साथ रेप किया था। मालूम हुआ कि दिसंबर से लेकर अब तक दोनों भाई-बहन घर में अकेले रहते थे, इसी दौरान उसके भाई ने दुष्कर्म को अंजाम दिया।

पीड़ित बच्ची ने बताया कि उसके भाई ने उसका रेप करने के बाद उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इन सब बातों के बारे बताया तो वो उसका खत्म कर देगा।

बता दें, पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करके दोनों भाई-बहन को थाने बुलाया था और उनसे पूछताछ की थी, तभी इस मामले में आगे का खुलासा हुआ।

फिलहाल, बच्ची की शिकायत पर उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। उन्हें शक है कि कहीं आरोपित ने अपने मोबाइल में रेप का वीडियो तो नहीं बनाया। इसलिए आरोपित के मोबाइल को भी खँगाला जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत का रुपया 6 साल में पहली बार हुआ ‘अंडरवैल्यूड’, इंटरनेशनल मार्केट में होगा फायदा: जानिए क्यों आती है ऐसी स्थिति, कैसे चीनी युआन...

भारतीय रुपए के मूल्य में गिरावट से निर्यात को फायदा होगा, व्यापार घाटा कम करने में मदद मिलेगी। आरबीआई गर्वनर ने भी अवमूल्यन की बात मानी है।

PM मोदी और सनातन के खिलाफ आग उगलने का ईनाम, स्पॉन्सर की गई चीन ट्रिप: जानिए अमेरिकी पत्रकार शिखा डालमिया के बारे में, जिनका...

चीन की स्पॉन्सर ट्रिप करने वाले अमेरिकी पत्रकारों में शिखा डालमिया का भी नाम है। जो अक्सर पीएम मोदी और सनातन के विरोध में आर्टिकल लिखती हैं।
- विज्ञापन -