Homeबड़ी ख़बरपाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को IAF ने मार गिराया, भारत की ओर गिरे बम...

पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को IAF ने मार गिराया, भारत की ओर गिरे बम से कोई नुकसान नहीं: रिपोर्ट्स

पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने भारतीय लड़ाकू विमान मिग को मार गिराया है लेकिन यह दावा पूरी तरह खोखला प्रतीत होता है क्योंकि बड़गाम से राजौरी के बीच 200 किमी की दूरी है।

27 फ़रवरी की सुबह पाकिस्तान के विमानों ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायु सेना ने उनका F-16 लड़ाकू विमान मार गिराया। सीमा पर ऐसे हालात के बाद कश्मीर का पूरा एयर फील्ड सील कर दिया गया है।

कल पाकिस्तान के बालाकोट में इंडियन एयरफोर्स के हमले के बाद पाकिस्तानी फ़ौज बौखला गई है। आज पाकिस्तानी फ़ौज ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन कर राजौरी सेक्टर में बम गिराए। खबर है कि पुंछ और नौशेरा सेक्टर में भारतीय सीमा में पाकिस्तानी विमान घुसे और उन्होंने भागते समय हड़बड़ाहट में बम गिराए, जिसमें किसी भी भारतीय के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सीमा पर हलचल के बीच बड़गाम में एक मिग विमान के क्रैश होने की भी सूचना है। हालाँकि पाकिस्तान ने दावा किया है कि यह विमान उसने मार गिराया है लेकिन यह दावा पूरी तरह खोखला प्रतीत होता है क्योंकि बड़गाम से राजौरी के बीच 200 किमी की दूरी है।

बुधवार रात जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की ओर से जमकर गोलाबारी होती रही। भारत ने जवाबी फायरिंग में पाक की 5 चौकियां तबाह की हैं। इस बीच पंजाब से लगती पश्चिमी सीमा पर हलचल तेज है। सियालकोट में पाकिस्तान सेना के टैंकों के मूवमेंट की खबरें है।  

जम्मू-कश्मीर सीमा पर तनाव अचानक बढ़ गया है। पाकिस्तान के 2 विमानों ने भारत के नौशेरा सेक्टर में घुसने की कोशिश की, जिसे भारत के मुस्तैद वायुसेना के विमानों ने पीछे धकेल दिया। इस बीच जम्मू कश्मीर, लेह, श्रीगर, पठानकोट एयरपोर्ट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सारी कमर्शल फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -