Tuesday, May 7, 2024
Homeदेश-समाजऔरंगाबाद की मस्जिद से नमाजियों ने किया पुलिस पर हमला, 1 घायल: पत्थरबाजों में...

औरंगाबाद की मस्जिद से नमाजियों ने किया पुलिस पर हमला, 1 घायल: पत्थरबाजों में कई महिलाएँ भी शामिल

महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित बिदकीन गाँव में नजामियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। नमाज पढ़ने के लिए क़रीब 40 लोग एकत्रित हुए थे। अब तक इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। पत्थरबाजों में कई महिलाएँ भी थीं।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित बिदकीन गाँव में नजामियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। घटना के समय पुलिस गाँव में पहुँची हुई थी। सूचना मिली थी कि वहाँ की एक मस्जिद में लॉकडाउन का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है और नमाज पढ़ने के लिए भीड़ जुटी हुई है। पुलिस के जाँच दल को देखते ही नमाजियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी को चोटें भी आईं

पुलिस अधीक्षक मोक्षदा पाटिल ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपितों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है। नमाज पढ़ने के लिए क़रीब 40 लोग एकत्रित हुए थे। अब तक इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। पत्थरबाजों में कई महिलाएँ भी थीं। बता दें कि देश भर में लॉकडाउन के दौरान किसी भी प्रकार के धार्मिक या मजहबी गैदरिंग की अनुमति नहीं है। ऊपर से महाराष्ट्र में स्थिति सबसे ज्यादा ख़राब है

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 8590 मामले सामने आ चुके हैं। पूरे भारत के कोरोना मामलों का 29% अकेले महाराष्ट्र में है। राजधानी मुंबई की तो स्थिति सबसे बुरी है। यहाँ कोरोना के कुल 5776 मामले हैं, जो राज्य के कुल मामलों का अकेले 64% है। देश भर में कोरोना मरीजों की जितनी संख्या है, उसका लगभग 20% अकेले मुंबई में है। जहाँ ये घटना हुई, उस औरंगाबाद की स्थिति भी सही नहीं है। वहाँ अब तक 52 मामले सामने आ चुके हैं।

रमजान शुरू होने के बाद ऐसी घटनाओं में वृद्धि आई है। बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के गाँव तेलियानपुरवा की मस्जिद के अंदर मौलवी की अगुवाई में सामूहिक रूप से जुमे की नमाज अदा की गई थी। इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो वह तत्काल पहुँची, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौलवी सहित नौ नमाजियों को गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली में भी रमजान की खरीदारी के लिए चाँदनी चौक इलाके में भीड़ उमड़ पड़ी थी।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘बिना एक शब्द बोले गालियाँ सहता हूँ, फिर भी कहते हैं तानाशाह’: ‘टाइम्स नाउ’ से इंटरव्यू में माँ को याद कर भावुक हुए PM...

"कॉन्ग्रेस वाले सभी सरकारी निर्णयों में वो झूठ फैलाते हैं क्योंकि उनको लगता है कि ये तो होता ही चला जा रहा है और वो रोक नहीं सकते हैं तो कन्फ्यूजन पैदा करते हैं, ताकि लोगों को भड़का सकें।"

भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी सुनीता विलियम्स, इससे पहले लेकर गई थीं भगवद्गीता: कहा – मैं आध्यात्मिक...

सुनीता विलियम्स ने कहा कि वो इस कमर्शियल क्रू फ्लाइट में अपने साथ भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर जा रही हैं क्योंकि वो उनके लिए 'गुड लक चार्म' हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -