Homeदेश-समाजगाड़ी में मामूली खरोंच आने पर फैजुल अली ने चार साथियों के साथ सब्जी...

गाड़ी में मामूली खरोंच आने पर फैजुल अली ने चार साथियों के साथ सब्जी विक्रेता सनातन डेका को पीट-पीट कर मार डाला

हाजो की सड़कों पर सब्जियाँ बेचने के क्रम में सनातन डेका की साइकिल गलती से एक स्कूटी से टकरा गई। उस स्कूटी पर फैजुल अली और लाजिल अली सवार थे। साइकिल के स्कूटी में टकराने से फैजुल और लाजिल को गुस्सा आ गया और उन दोनों ने गुस्से में आकर सनातन डेका को पीटना शुरू कर दिया.......

असम में एक सब्जी विक्रेता की पाँच लोगों ने निर्ममता से पीट-पीट कर हत्या कर दी। यह वीभत्स हत्या असम के हाजो के पास मनाहकुची में हुई, जहाँ सनातन डेका पर फैजुल अली और उसके दोस्तों ने जानलेवा हमला किया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेतेलिया गाँव के सनातन डेका एक कारखाने में मजदूर के रूप में काम करते थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण फैक्ट्री बंद हो गई थी, इसलिए उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों से निपटने के लिए अपनी साइकिल पर सब्जियाँ बेचने का काम शुरू किया था।

हाजो की सड़कों पर सब्जियाँ बेचने के क्रम में सनातन की साइकिल गलती से एक स्कूटी से टकरा गई। उस स्कूटी पर फैजुल अली और लाजिल अली सवार थे। साइकिल के स्कूटी में टकराने से फैजुल और लाजिल को गुस्सा आ गया और उन दोनों ने गुस्से में आकर सनातन डेका को पीटना शुरू कर दिया।

इसके अलावा उन्होंने इलाके में सब्जियाँ बेचने को लेकर भी सनातन के साथ बहस की। वे अपनी स्कूटी पर आए मामूली खरोंच से इतने क्रोधित हो गए कि उन्होंने सनातन की पिटाई करने के लिए और लोगों को भी बुला लिया। जिसके बाद तीन और लोग, शब्बीर अली, यूसुब अली और फरजान अली मौके पर पहुँचे और उन दोनों के साथ मिलकर सनातन डेका की पिटाई कर दी।

सनातन डेका को गंभीर रूप से घायल करने के बाद, अपराधी मौके से फरार हो गए। जल्द ही इलाके के लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन भर्ती होने के एक घंटे के भीतर उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि फैजुल अली एक एजीपी नेता का भाई है। हाजो पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने दोषियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -