Homeदेश-समाजनाबालिग बहन से मेहताब ने किया था रेप, बदला लेने के लिए प्लानिंग के...

नाबालिग बहन से मेहताब ने किया था रेप, बदला लेने के लिए प्लानिंग के साथ तिहाड़ जेल जाकर चाकू से मार डाला

मोहम्मद मेहताब ने हत्या आरोपित की नाबालिग बहन के साथ रेप किया था। जिसके बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपित 2018 में तिहाड़ में बंद हुआ। साथी कैदियों से बेवजह लड़ाइयाँ कीं ताकि जेल प्रशासन उसे उसी वार्ड में शिफ्ट कर दे, जहाँ उसकी बहन का रेपिस्ट था। जैसे ही ऐसा हुआ...

दिल्ली की तिहाड़ जेल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वहाँ एक कैदी ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म का बदला लेने के लिए दूसरे कैदी को धारधार हथियार से वार करके मार डाला। मृतक कैदी की पहचान मोहम्मद मेहताब के रूप में हुई जबकि हत्या को अंजाम देने वाले दोषी का नाम जाकिर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरी घटना को अंजाम देने के लिए जाकिर ने एक गहरी साजिश रची थी। वह 2018 में तिहाड़ में रेप के आरोप में बंद हुआ था। इसके बाद से ही वो किसी तरह मेहताब के पास जाने की जुगत में जुटा हुआ था।

अपने इरादों को अंजाम देने के लिए उसने अपने साथी कैदियों से बेवजह लड़ाइयाँ कीं। जिसके कारण जेल प्रशासन ने अंत में परेशान होकर उसे जेल नंबर 8 के उसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया, जहाँ पहले तल पर मेहताब कैद था।

इसके बाद 29 जून की सुबह जाकिर ने जेल में मेटल जैसी चीज से खुद एक चाकू नुमा हथियार बनाया, और मेहताब पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में डीडीयू अस्पताल में मेहताब को भर्ती कराया गया। लेकिन वहाँ उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस का कहना है कि 21 साल के जाकिर ने बीते सोमवार की सुबह 6 बजे के करीब मेहताब के पेट और गले पर कई वार करके उसकी हत्या की। पुलिस की मानें तो जाकिर बहुत लंबे समय से मेहताब से बदला लेने की कोशिशों में जुटा हुआ था।

मीडिया खबरों के अनुसार, साल 2014 में दिल्ली के आंबेडकर नगर इलाके में रहने वाले जाकिर की नाबालिग बहन के साथ मेहताब नाम के शख्स ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पीड़िता ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

इस घटना ने जाकिर को झकझोर कर रख दिया था। जाकिर, तब से हर हाल में सिर्फ़ अपनी बहन के रेप का बदला लेना चाहता था, लेकिन आरोपित रेप के मामले में तिहाड़ जेल जा चुका था। इसी कारण उसने बदला लेने के लिए ये पूरी साजिश रची।

पुलिस उपायुक्त ने इस संबंध में बताया कि जब सोमवार को सुबह करीब छह बजे अन्य कैदी प्रार्थना के लिए बाहर आए तभी आरोपित ऊपर की मंजिल पर गया और मेहताब पर चाकू जैसी वस्तु से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि ज़ाकिर के खिलाफ हरी नगर पुलिस थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -