Homeदेश-समाजDMK यूथ सचिव ने ब्लैकमेल कर 4 साल तक महिला का यौन उत्पीड़न: मना...

DMK यूथ सचिव ने ब्लैकमेल कर 4 साल तक महिला का यौन उत्पीड़न: मना किया तो कर दी हत्या, तलाश में जुटी तमिलनाडु पुलिस

देवेंद्रन और पुरुषोत्तमन ने चुपके से महिला का नहाते समय का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दोनों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

तमिलनाडु में डीएमके यूथ विंग के सचिव देवेंद्रन पर 22 वर्षीय महिला शशिकला का यौन उत्पीड़न और हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि देवेंद्रन ने महिला के साथ चार साल तक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला की हत्या चेंगलपट्टू जिले के चेयूर के पास नैनार कुप्पम में कर दी गई। शशिकला एक निजी कंपनी में काम करती थी और नैनापर कुप्पम की मूल निवासी थी। कथित तौर पर देवेंद्रन और उसके भाई पुरुषोत्तमन ने उसका यौन उत्पीड़न किया और बाद में जब महिला ने इससे इनकार किया शिकायत करने की बात कही तो देवेंद्रन ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि देवेंद्रन और पुरुषोत्तमन ने चुपके से महिला का नहाते समय का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दोनों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

महिला ने आरोपितों को चेतावनी दी कि वो अपने माता-पिता को इसके बारे में बता देगी, जिसके बाद गुस्से में डीएमके पदाधिकारी ने उसकी हत्या कर दी। और इसे इस तरह से पेश किया जैसे पीड़िता ने फाँसी लगाकर आत्महत्या किया हो।

बाद में शशिकला के भाई ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की हत्या के बाद से ही दोनों आरोपित फरार हैं। पुलिस देवेंद्रन और उसके भाई पुरुषोत्तमन की तलाश कर रही है।

महिला की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने Justice For Sasikala का ट्रेंड चलाया और डीएमके नेता के खिलाफ कार्रवाई की माँग की।

एक यूजर ने पीड़िता के लिए न्याय की माँग करते हुए लिखा कि एक 22 वर्षीय लड़की को 2 आदमियों (भाइयों) द्वारा नहाते समय कथित तौर पर फिल्माया गया था। उस वीडियो का इस्तेमाल 4 साल तक उसे ब्लैकमेल और यौन उत्पीड़न करने के लिए किया गया था। 24 जून को उसे फाँसी पर लटका पाया गया था। उसके परिवार को हत्या का संदेह है। वो न्याय चाहते हैं, उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -