Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस प्रवक्ता ने PM मोदी को बताया मसूद, ओसामा, दाऊद और ISI; जनता ने...

कॉन्ग्रेस प्रवक्ता ने PM मोदी को बताया मसूद, ओसामा, दाऊद और ISI; जनता ने दुत्कारा

खेड़ा ने मोदी के अंग्रेजी शब्द का विच्छेद करते हुए उन्हें मसूद अज़हर, ओसामा बिन लादेन, दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई बताया।

चुनाव के माहौल में कॉन्ग्रेस नेताओं की जबान फिसलने का सिलसिला सा चल पड़ा है। अब कॉन्ग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने आवेश में आकर मोदी के लिए कुछ ऐसा कह दिया, जो उनकी पूरी पार्टी को भारी पड़ सकता है। इंडिया टीवी कॉन्क्लेव ‘वन्दे मातरम 2019’ कार्यक्रम के मंच पर एंकर मीनाक्षी जोशी के सवाल का खेड़ा ने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिस पर जनता ने उन्हें खड़े होकर दुत्कारा। उस दौरान मंच पर भाजपा प्रवक्ता डॉक्टर संबित पात्रा भी मौजूद थे। दरअसल, खेड़ा ने मोदी के अंग्रेजी शब्द का विच्छेद करते हुए उन्हें मसूद अज़हर, ओसामा बिन लादेन, दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई बताया। इसके बाद जनता ‘शेम-शेम’ बोलती हुई खड़ी हो गई और कॉन्ग्रेस प्रवक्ता को दुत्कारा।

मंच पर मौजूद संबित पात्रा ने खेड़ा की इस आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करते हुए कहा कि आप किसी भी पार्टी के हों लेकिन नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और इस नाते आप उनके लिए इस तरह के तुच्छ शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते। पात्रा ने खेड़ा से यह बयान वापस लेने और जनता से माफ़ी माँगने को कहा। खेड़ा ने सफाई देते हुए कहा कि जब भी मोदी से कोई सवाल पूछे जाते हैं तो वह मसूद और दाऊद के पीछे छिप जाते हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेड़ा के इस बयान को लेकर कॉन्ग्रेस को आड़े हाथों लिया और मोदी की अलग परिभाषा व्यक्त की। चौहान ने मोदी को प्रेरक, व्यवस्थापक, विकास पुरुष और सरल बताया।

भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए खेड़ा के बयान की निंदा की। भाजपा ने लिखा- “कॉन्ग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मोदी का फुल फॉर्म मसूद, ओसामा, दाऊद और आईएसआई बताया है। हमें पाकिस्तान जैसे दुश्मनों की क्या ज़रूरत है, जब हमारे पास कॉन्ग्रेस है?” भाजपा की आक्रामकता पर खेड़ा ने सलमान खान की फ़िल्म रेडी के गाने का सहारा लिया। इतना विरोध होने के बावजूद वे अपने बयान पर क़ायम दिखे।

सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शनों के बावजूद पवन खेड़ा ने कई ट्वीट्स कर अपने बयान का सिर्फ़ बचाव ही नहीं किया बल्कि उसके पक्ष में कई बेढंगे तर्क भी दिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -